फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI had been molestated the women before rape.

रेप से पहले भी ASI युवती से कर चुका था छेड़छाड़

Sat, 11 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
ASI had been molestated the women before rape.

रानी बाग में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार एएसआई जयवीर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि गत 5 जुलाई को जयवीर ने शराब पीने के बाद उससे पिस्टल के बल पर छेड़छाड़ की थी।

उसकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत मालिक व मालकिन से की थी। कारोबारी ने जब इसके बारे में जयवीर से पूछताछ की तो उसने युवती से माफी मांग ली थी।
विज्ञापन

कहीं कारोबारी की साजिश तो नहीं !

ASI had been molestated the women before rape.

9 जुलाई को जयवीर कारोबारी के घर आया था। दोनों ने शराब पी और बाद में खाना खाया। जयवीर ने कारोबारी को बताया कि उसे ज्यादा नशा हो गया है और वह अकेले घर नहीं जा सकता।

कारोबारी ने अपने यहां काम करने वाली युवती को जयवीर को उसके घर छोड़कर आने को कहा। पीड़िता ने बताया कि घर तक छोड़ने के दौरान जयवीर ने उसे कमरे में खींच लिया और पिस्टल के बल पर दुष्कर्र्म किया।

हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कारोबारी ने जयवीर को फंसाने के लिए तो ऐसा नहीं किया। पुलिस कारोबारी और जयवीर के संबंधों की जांच कर रही है।

पुलिस ने कारोबारी और पीड़िता से पूछताछ की है। साथ ही पंजाबी बाग में दर्ज कारोबारी के खिलाफ शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई की जांच में भी जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed