फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI Fired in Rohini court, Police investigation underway

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में एएसआई को लगी गोली, यह है पूरा मामला

Wed, 25 Dec 2019 09:32 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 25 Dec 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
ASI Fired in Rohini court, Police investigation underway
Rohini Court - फोटो : Social Media

दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली एएसआई की छाती में घुसकर पीठ से निकल गई। घायल एएसआई को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एएसआई की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने खुदकुशी की है या फिर गलती से गोली चली थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल और खोखा बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल एएसआई की पहचान सुरेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वह रोहिणी जिले में बतौर एएसआई तैनात है। काफी समय से उसकी ड्यूटी रोहिणी कोर्ट संख्या चार में थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गेट संख्या चार के पास गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों को लगा कि गैंगवार में किसी बदमाश को गोली मारी गई है। गोली चलने की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास ही पुलिस को सर्विस पिस्टल मिला जिसपर खून लगा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरेंद्र ने अपने शुरूआती बयान में गलती से गोली चलने की बात कही है। पुलिस गेट संख्या चार के पास लगे सीसीटीवी कैमरे केे फुटेज को खंगालकर मामले की छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed