{"_id":"da703d7fb0618362d81a98670a8e54db","slug":"ashutosh-said-hand-over-to-the-ministry-of-home-to-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष बोले, गृहमंत्रालय केजरीवाल को सौंप दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष बोले, गृहमंत्रालय केजरीवाल को सौंप दो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
आप नेता आशुतोष ने करावल नगर की सभा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस दिल्लीवालों को सुरक्षा नहीं दे सकती तो केंद्र सरकार को गृहमंत्रालय अरविंद केजरीवाल को सौंप देना चाहिए।
विज्ञापन
केजरीवाल काम करके दिखा देंगे। इस दौरान आशुतोष ने भी कहा कि केजरीवाल को खत्म करने की बड़े स्तर पर साजिशें रची जा रही हैं। लोगों को इस तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने दिखाए काले झंडे
मुख्यमंत्री की करावल नगर की सभा में कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। अरविंद केजरीवाल लोगों को संबोधित कर रहे थे। दूसरी तरफ सभा स्थल से थोड़ी दूर कुछ लोग केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोगों का आरोप था कि कुछ दिन पहले दिल्ली के मेहनतकश लोग दिल्ली सचिवालय पर अपनी बात रखने जा रहे थे। उनकी बात सुनने की जगह मुख्यमंत्री ने उन पर लाठी चार्ज करवाया।
विज्ञापन