फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ashok vihar Police colony hotspot declared after 16 corona cases found

दिल्लीः 16 केस मिलने के बाद पुलिस कॉलोनी हॉटस्पॉट घोषित, डीएम ने कहा, किसी को भी आवागमन की अनुमति नहीं

Mon, 25 May 2020 07:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
ashok vihar Police colony hotspot declared after 16 corona cases found
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के 16 मामले मिलने के बाद अशोक विहार स्थित पुलिस कॉलोनी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। यह कॉलोनी सील होने से कई थानों को पुलिसकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस के 430 से ज्यादा जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस कॉलोनी में करीब 300 फ्लैट हैं और 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहते हैं। यहां कोरोना का पहला केस 17 मई को आया था। इसके बाद यहां रहने वाले काफी पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया गया था। इनमें से 15 पुलिसकर्मी व उनके परिजन पॉजिटिव मिले हैं। इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद उत्तर-पश्चिमी डीएम संदीप मिश्रा ने दो टीमों को सर्वे के लिए लगाया था। सर्वे के बाद पुलिस कॉलोनी को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यहां रहने वाले पुलिसकर्मियों को जरूरी वस्तुएं उनके घर तक पहुंचाई जाएंगी। अशोक विहार थानाध्यक्ष को यहां रहने वाले लोगों की सूची दी गई है। सामान पहुंचाने वाले दुकानदारों को पास दिए जाएंगे। डीएम ने कहा कि बाहरी व्यक्ति को कॉलोनी में नहीं जाने दिया जाएगा और कॉलोनी में रहने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बाहर जाने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed