फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashok Singhal, Praveen Togadia arrived to meet in Medanta.

मेदांता में अशोक सिंघल से मिलने पहुंचे प्रवीण तोगड़िया

Wed, 28 Oct 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 28 Oct 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
Ashok Singhal, Praveen Togadia arrived to meet in Medanta.

मेदांता अस्पताल में भर्ती विश्व हिंदू परिषद् (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की तबीयत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को उनसे मिलने वीएचपी के संरक्षक प्रवीण तोगड़िया अस्पताल पहुंचे और उनका हाल पूछा। पेशे से डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया करीब एक घंटा तक अशोक सिंघल के कमरे में रूके और डॉक्टरों की टीम से चल रहे इलाज के बारे में पूछा।

उन्हें दी जा रही दवाइयां और सेहत के बारे में पूरी जानकारी लेकर वापस दिल्ली रवाना हो गए। बता दें कि सिंघल को सांस और हृदय संबंधी तकलीफ होने के बाद 20 अक्तूबर की रात शहर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान और उनकी टीम की देखरेख में सिंघल का इलाज चल रहा है। ग्राउंड फ्लोर स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट के हार्ट कमांडेंट वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद में नवरात्रि पूजा के वक्त सांस लेने की समस्या के बाद एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है। जल्द ही क्रिटिकल वार्ड से निकालकर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed