{"_id":"6a6e42d35bf1dcba6103bdc9","slug":"ashok-siddharth-removed-as-in-charge-of-four-states-bsp-supremo-mayawati-reshuffles-the-organization-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चार राज्यों के प्रभारी पद से हटाए गए अशोक सिद्धार्थ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चार राज्यों के प्रभारी पद से हटाए गए अशोक सिद्धार्थ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन में किया फेरबदल
Sun, 02 Aug 2026 08:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:18 AM IST
सार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अशोक सिद्धार्थ को विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत यूपी में प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र मंडल की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
अशोक सिद्धार्थ, आकाश आनंद और मायावती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को केरल, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के प्रभारी पद से शनिवार को हटा दिया। उनके करीबी नितिन सिंह को भी पदमुक्त करने की सूचना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अशोक सिद्धार्थ को विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत यूपी में प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र मंडल की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
अशोक सिद्धार्थ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर हैं। बीते वर्ष मायावती ने उनको पार्टी से बाहर कर दिया था लेकिन करीब छह माह बाद आकाश के साथ उनको भी माफ कर वापस ले लिया था। वहीं दूसरी ओर नेशनल कोआर्डिनेटर एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी राजाराम को केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम को दिल्ली का संगठन मजबूत करने का जिम्मा दिया गया है। उनको पंजाब के प्रभारी पद से हटाकर रणधीर सिंह बेनीवाल को सौंपा गया है। बेनीवाल हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी बने रहेंगे।
विज्ञापन