भ्रष्टाचार मामले में सीएम के सचिव राजेंद्र के करीबी ने घूस लेना किया कबूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव समेत पांच लोगों पर भष्टाचार के मामले में एक नया मोड़ आया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे इन पांच आरोपियों में से अशोक कुमार ने बड़ी घूस लेने की बात स्वीकार की है।
राजेंद्र कुमार के करीबी अशोक कुमार ने कहा है कि उन्होंने राजेंद्र कुमार के इशारे पर बड़ी घूस ली थी। समाचार एजेंसी एएनआई के जरिए सीबीआई सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है।
सीबीआई पैसे के लेन-देने और इसमें राजेंद्र कुमार की भागीदारी की भी जांच कर रही है। जबकि अशोक कुमार ने एक बड़ी रिश्वत में अपना शामिल होना कुबूल कर लिया है।
Ashok Kumar has confessed to his involvement in accepting huge bribes: CBI Sources
— ANI (@ANI_news) 6 जुलाई 2016
पांच दिन की रिमांड पर है राजेंद्र कुमार
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव समेत पांच लोगों को भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने पांच दिन के रिमांड पर लिया था।
मामला एंडेवर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को सरकारी ठेके देने में अनियमितता व घूसखोरी से जुड़ा है। सीबीआई ने इन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई के बाद राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, अशोक कुमार, तरुण शर्मा से पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड दिया है।
सीबीआई ने आरोपियों की हिरासत मांगते हुए कहा था कि इस मामले में मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार एक बड़े नौकरशाह हैं और वह गवाहों को धमका रहे हैं।