{"_id":"069654a3389f8f2d13424b64ebca227e","slug":"ashok-gujjar-was-exposed-in-prison-notorious-scoundrels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के संपर्क में था अशोक गुर्जर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के संपर्क में था अशोक गुर्जर
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदर भाटी गैंग के शॉर्प शूटर अशोक गुर्जर से पूछताछ में पता चला है कि वह जेल में बंद कुछ कुख्यात बदमाशों के संपर्क में था। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं बदमाशों की मदद से वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था।
विज्ञापन
उधर, फरार इनामी बदमाश बलराज और जीतराम की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने रविवार को कई जगह दबिश दी। पुलिस का दावा है कि अशोक गुर्जर से अहम जानकारी हाथ लगी है, लेकिन पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन
एएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि अशोक गुर्जर को कोर्ट में पेश किया गया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा। मुठभेड़ में भागे अशोक गुर्जर के साथी बलराज भाटी और जीतपाल की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसएचओ लिंक रोड राशिद अली और क्राइम ब्रांच प्रभारी अरुण सिंह की टीम ने रविवार को दोनों की तलाश में लोनी, बागपत, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जगहों पर दबिश दी।
जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के संपर्क में रहने के साथ ही अशोक गुर्जर लोनी के कुछ बदमाशों के संपर्क में था। इसी कारण वह कई दिनों से लोनी में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि अशोक गुर्जर किन बदमाशों के संपर्क में था।
कई जिलों की पुलिस ने की अशोक गुर्जर से पूछताछ
गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही हापुड़, मेरठ, नोएडा, बुलंदशहर पुलिस ने भी अशोक गुर्जर से पूछताछ की।
व्यापारियों ने पुलिस को दिया धन्यवाद
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि अशोक गुर्जर ने करीब 15 वर्ष पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह सुंदर भाटी गिरोह के संपर्क में आया और व्यापारियों से रंगदारी मांगनी शुरू की।
वह रंगदारी और हत्या के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि अशोक गुर्जर के पकड़े जाने के बाद रंगदारी से परेशान कई जिलों के व्यापारियों ने फोन कर पुलिस को धन्यवाद दिया है।