{"_id":"5bc7c13bbdec22694f4605c4","slug":"ashish-pandey-may-be-ran-nepal-to-escape-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष पांडेय के नेपाल भागा की आशंका, दिल्ली पुलिस ने बस्ती-संतकबीरनगर में छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष पांडेय के नेपाल भागा की आशंका, दिल्ली पुलिस ने बस्ती-संतकबीरनगर में छापा मारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Oct 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
आशीष पाण्डेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के एक होटल के बाहर पिस्टल दिखाकर युवती को धमकाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आशीष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए संतकबीरनगर और बस्ती में छापेमारी की। आशीष के घर, परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला है। चर्चा है कि आशीष कैम्पियरगंज से सोनौली होकर नेपाल भाग गया है।
विज्ञापन
एडीजी जोन दावा शेरपा के मुताबिक आशीष की तलाश में पुलिस, एसटीएफ की टीमें लगी हैं। आशीष के मोबाइल की अंतिम लोकेशन बस्ती में मिली थी, इसलिए दिल्ली पुलिस बस्ती गई थी। आशीष का घर संतकबीरनगर की सीमा से सटे अंबेडकरनगर में है। पुलिस को शक था कि वह संतकबीरनगर में हो सकता है। जांच एजेंसियां अलर्ट हैं। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन