फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Asha Kiran Shelter Home Waiting for report of food testing and post-mortem death report

शेल्टर होम की लापरवाही या बीमारी: तीन जांच रिपोर्ट से खुलेगा राज, एक निकली सही... दो का इंतजार बाकी

Tue, 06 Aug 2024 10:07 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बने आशा किरण शेल्टर होम में 14 की मौत पर उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार ने एक्शन लिया। जिसके बाद तीन जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसमें एक आ चुकी है और दो का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन
Asha Kiran Shelter Home Waiting for report of food testing and post-mortem death report
दिल्ली किरण शेल्टर होम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी स्थित आशा किरण होम में पानी की जांच के लिए सैंपल लिया गया। उसकी रिपोर्ट उत्तर पश्चिम जिला प्रशासन को मिल गई है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में पानी को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं है। रिपोर्ट ठीक आई है। 

विज्ञापन

तीन जांच रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
अभी फिलहाल खाद्य पदार्थों की जांच की रिपोर्ट और मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इन दोनों रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी। मामले की जांच और जिम्मेदारों की लापरवाही की जानकारी का पता प्रमुख रूप से तीन जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। 

पानी के सैंपल की रिपोर्ट फीट
फिलहाल, पानी के सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है। उसमें गड़बड़ी नहीं है। अब खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों रिपोर्ट मंगलवार को मिलने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि नियम के अनुसार आशा किरण होम में जब भी किसी की मौत होती है तब पोस्टमार्टम कराया जाता है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी आती है तो एसडीएम पुलिस को जांच करने के लिए कहते हैं।

इसके साथ ही यदि खाद्य पदार्थों में कोई गड़बड़ी होती है तो उसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में आशा किरण होम में रहने वाले 14 लोगों की मौत इलाज के दौरान रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में हुई थी, वहीं शवों का पोस्टमार्टम हुआ था। मरने वाले 14 लोगों में एक किशोर, आठ महिलाएं और पांच पुरुष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मरीजों के स्वास्थ्य में हुआ सुधार
अधिकारियों ने बताया कि आशा किरण होम में रहने वाले कई लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी कई लोग बीमार हैं उनका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ आशा किरण होम में मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर निकाला है। इसमें इमारत में खराब छोटी-मोटी चीजों की मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन

900 लोगों के लिए मात्र छह डॉक्टर
मौजूदा समय में आशा किरण होम में 400 लोगों की रहने की जगह है, लेकिन 900 से अधिक लोगों को रखा गया है। यहां पर रहने वाले अधिकतर लोग मानसिक रूप से कमजोर और शारीरिक रूप से दिव्यांग होते हैं। ऐसे में 24 घंटे देखभाल की जरूरत रहती है, लेकिन यहां सिर्फ 6 डॉक्टर हैं। वहीं, अनुबंध के आधार 14 नर्सिंग आफिसर तैनात हैं। ऐसे में 900 लोगों की देखभाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी है।

आशा किरण शेल्टर होम की इनसाइड कहानी
रोहिणी स्थिति आशा किरण मंदबुद्धि विकास केंद्र में बीते एक महीने में 14 लोगों की मौत हो गई।  इनको न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के साथ टीबी, मिरगी, हेपटाइटिस बी व दूसरे गंभीर रोग थे। महीने भर के भीतर इतनी मौतें की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। 

वहीं, उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को सात दिनों अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने को कहा। साथ ही एलजी ने तीन सप्ताह में सभी विभागों से श्वेत पत्र तैयार करने का कहा। उधर, अधिकारियों का कहना है कि उपचार के दौरान 14 लोगों की मौत अलग-अलग दिनों में हुई। इसकी असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed