फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvindar singh lovely would not contest delhi election

लवली देंगे कुर्बानी, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Mon, 19 Jan 2015 11:10 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
Arvindar singh lovely would not contest delhi election

वरिष्ठ नेता अजय माकन को दिल्ली का चेहरा बनाने के प्रयास में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को अपनी सियासत की कुर्बानी देनी पड़ी है।

विज्ञापन


पिछले साल कांग्रेस के खिलाफ चली सुनामी के बीच भी विधानसभा की अपनी सीट जीतने वाले लवली को आलाकमान ने चुनाव मैदान से हटने को कहा है। लवली अब दिल्ली विधानसभा का चुनाव नहीं लडे़ंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से माकन को चेहरा बनाने के प्रयास में लवली की सियासी बलि चढ़ी है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में ही लवली को उनकी परंपरागत सीट से उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें चुनाव मैदान से हटने को कहा गया है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने  कहा है कि पार्टी ने लवली से गांधीनगर सीट से उम्मीदवारी वापस लेने को कहा है।

इस सीट पर नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान सोमवार को होगा। वहीं लवली के जख्मों पर मरहम लगाने के प्रयास में दिल्ली का चेहरा बनाए गए अजय माकन ने कहा है कि लवली और हारून यूसुफ ने कांग्रेस की मजबूती के लिए दिल्ली में बड़े काम किए हैं।

माकन को चेहरा बनाने से नाराज होने की चर्चा

Arvindar singh lovely would not contest delhi election

इस बीच, लवली की उम्मीदवारी को वापस लेने के मामले पर कई सवाल उठ रहे हैं। एक ओर कहा जा रहा है कि लवली ने हार को देखते हुए खुद से ही अपनी उम्मीदवारी छोड़ दी है।

तो दूसरी चर्चा है कि वे माकन को चेहरा बनाए जाने के बाद से नाराज चल रहे थे। हालांकि, चाको से जब पूछा गया कि पहली सूची में लवली का नाम था तो अब उम्मीदवारी वापस लेने की वजह क्या है।

इस पर चाको ने कहा कि आठ निवर्तमान विधायकों को टिकट देने के फैसले के तहत उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन, अब पार्टी ने उनसे उम्मीदवारी वापस लेने को कहा है। कांग्रेस को चुनाव जिताने के लिए लवली संगठन का कामकाज संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed