फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal will change the congress policies

कांग्रेस का एक और फैसला पलटेंगे केजरीवाल!

Tue, 21 Jan 2014 10:33 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal will change the congress policies

दिल्ली सरकार अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने पर नए सिरे से काम करेगी। सरकार बीते अक्तूबर में आई सीएजी की रिपोर्ट को इसके लिए आधार बना सकती है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कॉलोनियों के नियमितीकरण को गलत बताया गया था। इस संबंध में शहरी विकास विभाग ने राजस्व विभाग से कॉलोनियों की ताजा स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें: AAP: इकोनॉमी समझने के लिए बनाई कमेटी


बीती सरकार ने दिल्ली में आए 1639 अनधिकृत कॉलोनियों के आवेदन में से 895 को नियमित कर दिया था, मगर सीएजी की अक्तूबर 2013 में आई रिपोर्ट में बताया गया कि कॉलोनियों की बाउंड्री तय करने में कानूनी प्रक्रिया का ख्याल नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


यही नहीं, सीएजी की रिपोर्ट में विकास कार्यों में भी कमियां बताई है। उसमें बताया गया था कि 797 कॉलोनियों में सीवर लाइन नहीं है। इसी तरह 197 में पानी की पाइप लाइन नहीं पड़ी है। इसके अलावा 98 फीसदी से ज्यादा कॉलोनी के आरडब्ल्यूए ने ओनरशिप सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चार-पांच दिनों में आएगी AAP की लिस्ट


राजस्व विभाग के मंडलायुक्त धर्मपाल ने बताया कि शहरी विकास विभाग ने उनसे कुछ दिन पहले अनधिकृत कॉलोनियों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसमें कॉलोनियों की बाउंड्री, उनका खसरा और खतौनी नंबर भी शामिल है।

राजस्व विभाग ने यह जानकारी उपलब्ध करा दी है। बताया जाता है कि इसी आधार पर सरकार आगे कॉलोनियों के नियमितीकरण और विकास कार्यों को लेकर नई घोषणा भी करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के अंत या फरवरी के पहले पखवाडे़ में कुछ घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed