शादी के कार्ड के बदले केजरीवाल ने दिया शपथ ग्रहण का न्योता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही मंगलवार को आएंगे लेकिन आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरु कर दी है।
पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल ने तो यह भी तय कर लिया है कि इस बार भी वह मुख्यमंत्री की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि रामलीला मैदान में ही लेंगे।
असल में एग्जिट पोल के नतीजों के आप के पक्ष में आने के बाद रविवार को अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। इस दौरान दिल्ली के पंजाबी बाग से एक परिवार अपने बेटे की शादी के लिए केजरीवाल को आमंत्रित करने उनके घर पहुंचा।
एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित दिख रहे केजरीवाल ने उस परिवार को न सिर्फ शादी में आने का आश्वासन दिया बल्कि यह भी कहा कि वह पंद्रह फरवरी को रामलीला मैदान जरूर पहुंचे।
शनिवार रात के ट्वीट के बाद बदला दिखा मिजाज
दिल्ली में मतदान के तुरंत बाद हुए एग्जिट पोल के नतीजों ने आम आदमी पार्टी को राहत पहुंचाई है। इन परिणामों का असर आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट पर भी दिखाई दिया।
एग्जिट पोल का पूरा परिणाम जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें===>DELHI EXIT POLL RESULTS
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सुबह एक ट्वीट कर पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आप सबने शानदार काम किया है।
केजरीवाल के ट्विट में आप कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि अब दो दिन तक आप सब आराम कीजिए। अपने परिवार के साथ समय बिताइये।
इसके साथ ही केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से फिल्म देखने और चिल करने के लिए भी कहा। केजरीवाल ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। हालांकि इससे पहले शनिवार रात भी उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें एक चिंता साफ झलक रही थी।
Volunteers. U did an amazing job. Relax for 2 days. Spend wid ur family. Sleep. Watch movies. Meditate. Chill. God bless u.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2015
ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का डर
शानिवार के ट्वीट में अरविंद केजरीवाल को डर था कि सत्तारूढ़ पार्टी मतदान के बाद भी परिणामों को प्रभावित करने के लिए घपलेबाजी कर सकती है।
यही कारण था कि केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों को बताया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम मशीन रखे जाने वाली जगहों पर चौबीस घंटे निगरानी रखने के लिए कहा है।
बता दें कि मतदान के बाद हुए एग्जिट पोल के ज्यादातर परिणामों में आम आदमी पार्टी को 30 से 50 के बीच सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Deployed volunteers to keep round the clock vigil on premises housing EVMs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 7, 2015
बीजेपी के बयान ने बढ़ाया डर
हालांकि इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी का बार बार यह कहना कि ऐसे एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित होते रहे हैं और इस बार भी वो गलत साबित होंगे।
बीजेपी के इस बयान के बाद ही आप ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर अपनी आशंका जाहिर की। इस बारे में आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि क्या ईवीएम मशीन सुरक्षित हैं?
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम मशीनों को रखे जाने वाली जगहों की सख्त निगरानी रखने के लिए कहा है।