फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal to visit aiims to see atal bihari vajpayee as he is on all life support system

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, केजरीवाल-सिसोदिया पहुंचे एम्स

Thu, 16 Aug 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Aug 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal to visit aiims to see atal bihari vajpayee as he is on all life support system
अटल जी से मिलने पहुंचे केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : ani

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुयी है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


उनसे मिलने वालों का तांता कल से ही लगा हुआ है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनसे मिलने पहुंचे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी वाजपेयी को देखने एम्स पहुंच चुके हैं। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज समेत तमाम बड़े नेता एम्स पहुंचकर अटल जी को देख चुके हैं। केजरीवाल ने ट्विटर पर भी ट्वीट कर अटल जी के स्वास्थ्य में गिरावट के लिए शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


एम्स ने कल रात एक बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शाम करीब सवा सात बजे वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स गये थे। मोदी के अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी वाजपेयी का कुशक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे थे। रात में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, जितेन्द्र सिंह, हर्षवर्द्धन और शाहनवाज हुसैन सहित कई नेता और मंत्री अस्तपाल गये थे। इससे पहले केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी वाजपेयी का हाल जानने अस्पताल गयी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमेह से ग्रस्त वाजपेयी की एक ही किडनी काम करती है। 2009 में उन्हें आघात आया था, जिसके बाद उन्हें लोगों को जानने-पहचानने की समस्याएं होने लगीं। बाद में उन्हें डिमेशिया की दिक्कत हो गयी। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed