{"_id":"55739914bfda05343a757ef76446a4b0","slug":"arvind-kejriwal-three-day-haryana-tour-starts-from-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का 3 दिन का हरियाणा दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का 3 दिन का हरियाणा दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Mar 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का तीन दिवसीय हरियाणा दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए केजरीवाल इस दौरान ज्यादातर संसदीय क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे केजरीवाल नजफगढ़ से हरियाणा के बादली पहुंचेंगे। इसके बाद झज्जर, रोहतक, भिवानी होते हुए जींद जाएंगे।
अगले दिन सुबह यानी श्ानिवार करीब 8:20 बजे उनका रोड शो जट धर्मशाला से शुरू होगा। इसके बाद वह नरवाना पहुंचेंगे। आगे कैथल, पेहोवा, करनाल, कुरुक्षेत्र होते हुए काफिला अंबाला पहुंचेगा। बीच-बीच में नुक्कड़ सभाएं भी होंगी। शनिवार को वह अंबाला में रुकेंगे।
विज्ञापन
LS को विधानसभा की तरह लड़ना चाहती है AAP
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे अंबाला से रोड शो चंडीगढ़, पानीपत होता हुआ करीब पांच बजे सोनीपत पहुंचेगा। पार्टी का कहना है कि रोड शो के जरिए केजरीवाल प्रदेश की ज्यादातर संसदीय क्षेत्रों में प्रचार अभियान को धार देंगे। इस दौरान संबंधित सीट का प्रत्याशी भी उनके साथ होगा।