{"_id":"5aaa542c4f1c1bae758b57ea","slug":"arvind-kejriwal-talked-about-sealing-in-a-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM केजरीवाल ने सीलिंग के खिलाफ उठाई आवाज, केंद्र सरकार पर मढ़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM केजरीवाल ने सीलिंग के खिलाफ उठाई आवाज, केंद्र सरकार पर मढ़े आरोप
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में चल रही सबसे बड़ी समस्या सीलिंग मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आवाज उठाई है। अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को सीलिंग के खिलाफ हो रही एक रैली में व्यापारियों के साथ खड़े होने का दावा किया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सीलिंग की वजह से परेशान हो रहे व्यापारियों के लिए वह चिंतित हैं। उन्होंने दुख जताया और कहा कि सीलिंग का मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता इसलिए वह इस मुद्दे पर कुछ कर नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम एक ऑटोनॉमस बॉडी है वह हमारे कहने पर नहीं चलती।
साथ ही उन्होंने यह साफ किया कि वह सीलिंग से अपना पल्ला झाड़ने नहीं आए बल्कि वह व्यापारियों के साथ इस लड़ाई में अंतिम सांस तक खड़े होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सीलिंग का मामला केंद्र सरकार ही सुलझा सकती है।
विज्ञापन