फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal takes bail on special reasons

केजरीवाल की जमानत के पीछे क्या है बड़ी वजह?

Wed, 28 May 2014 05:27 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal takes bail on special reasons

लोकसभा चुनाव में पटखनी खाने के बाद आम आदमी पार्टी का सियासी निशाना सटीक नहीं लग रहा है। लिहाजा रणनीतिकार लगातार यू-टर्न पर यू-टर्न लेने को मजबूर हैं। ताजा मामला संयोजक अरिवंद केजरीवाल की बेल का है।

विज्ञापन

 
निचली अदालत से जेल भेजे जाने के बाद ‘आप’ ने ऐलान किया था कि वह मामले को सुप्रीम अदालत तक ले जाएगी, लेकिन मामले में हो रही किरकिरी को देखते हुए केजरीवाल ने पर्सनल बॉन्ड भर दिया। अपने बचाव में पार्टी हाईकोर्ट की सलाह का हवाला दे रही है।
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल के इस यू टर्न की मुख्य वजह कुछ और ही है।

ये है केजरी के यू-टर्न की खास वजह

arvind kejriwal takes bail on special reasons

सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल के इस यू-टर्न की वजह दोहरी है। गर्मी की छुट्टी होने से हाईकोर्ट एक जून से एक माह के लिए बंद हो रही है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं। ऐसे में सुनवाई लंबी खिंचने का आशंका थी। न्यायिक प्रक्रियाओं की तहत संभव था कि केजरीवाल को पूरे जून ही नहीं, बल्कि जुलाई भी जेल में ही काटनी पड़ सकती थी।

दूसरी तरफ इससे कार्यकर्ताओं में भी निराशा आ रही थी। केजरीवाल के जेल जाने को पार्टी भले ही नैतिक और तकनीकी बता रही थी, लेकिन आम लोगों को समझा पाना मुश्किल हो रहा था।

बैकफुट पर आ रही है AAP

arvind kejriwal takes bail on special reasons

इन सबके बीच बीते शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में हंगामा पार्टी नेताओं के लिए चेतावनी था। इसके अलावा लगातार पार्टी के कई वरिष्ठ सदस्यों से आप से किनारा करने से भी पार्टी बैकफुट पर आ रही थी।

शाजिया इल्मी और दो अन्य बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद 'आप' के दिग्गजों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं।

इन हालात में हाईकोर्ट की सलाह पार्टी को संजीवनी सी लगी। अदालत की सलाह पर केजरीवाल के साथ वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। आखिर में तय हुआ कि बॉन्ड भरकर जेल से बाहर निकलना ही बेहतर है।

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

arvind kejriwal takes bail on special reasons

बता दें कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के मानहानि मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अदालत में निजी मुचलका भर दिया। उसके बाद कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया।

केजरीवाल की ओर से दायर बंदीप्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें निचली अदालत में मुचलका भरने का सुझाव दिया था।

पटियाला हाउस स्थित महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा के समक्ष केजरीवाल की ओर से पेश अधिवक्ता ऋषिकेश कुमार, राहुल मेहरा और एचएस फुलका ने हाईकोर्ट के सुझाव का हवाला देते हुए केजरीवाल का दस्तखत किया निजी मुचलका पेश किया अदालत ने मुचलका स्वीकार करते हुए केजरीवाल को जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed