फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal sent names of AAP MLA Saurabh Bhardwaj and Atishi to Delhi LG to be elevated as ministers

Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम एलजी को भेजे

Wed, 01 Mar 2023 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Mar 2023 11:59 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज केजरीवाल सरकार में मंत्री बनेंगे। आतिशी को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने दोनों को मंत्री नियुक्त करने की फाइल एलजी को भेजी है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal sent names of AAP MLA Saurabh Bhardwaj and Atishi to Delhi LG to be elevated as ministers
सौरभ भारद्वाज और आतिशी - फोटो : आप के सोशल मीडिया अकाउंट से

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेजा है। 

विज्ञापन


आप सरकार के सूत्रों ने ये बात कही है कि, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज केजरीवाल सरकार में मंत्री बनेंगे। आतिशी को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने दोनों को मंत्री नियुक्त करने की फाइल एलजी को भेजी है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए मनीष सिसोदिया ने अपने पद से मंगलवार दोपहर बाद इस्तीफा दे दिया है। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों को इस्तीफा मंजूर भी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया के सभी 18 विभाग दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत व राजकुमार आनंद के बीच बांट दिए जाएंगे। उधर, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बेशक दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन दिल्ली सरकार व आप उनके साथ खड़ी है। साथ ही सौरभ ने जानकारी दी कि आने वाले समय में दिल्ली कैबिनेट में दो नए मंत्री शामिल होंगे।



मनीष सिसोदिया के पास थे 18 विभाग

इनमें शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग शामिल हैं। सिसोदिया दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री थे। राज्य सरकार के सभी बड़े मंत्रालय उन्हीं के पास थे। सिसोदिया सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।

सत्येंद्र जैन के छह विभाग भी सिसोदिया के पास थे

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके छह विभाग भी सिसोदिया ही संभाल रहे थे। सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed