फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal seek

शपथ ग्रहण से पहले अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी

Thu, 12 Feb 2015 05:55 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal seek

दिल्ली में अप्रत्याशित जीत दर्ज करने के बाद शपथ ग्रहण से पहले ही सीएम मोड में आए अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को बुरी तरह से बीमार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शूगर और खांसी की वजह से उनकी नींद नहीं पूरी हो पा रही है। इसलिए उनकी तबीयत बिगड़ी।

विज्ञापन


लेकिन केजरीवाल के पारिवारिक डॉक्टर बिपिन मित्तल की मानें तो अरविंद केजरीवाल की तबीयत मतगणना वाले दिन से ही खराब है। वह तेज बुखार और खासी से पीड़ित हैं। यही नहीं, उनके डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने केजरीवाल को इस बाबत दवाई लेने की सलाह भी दी थी। लेकिन केजरीवाल नहीं ली।
विज्ञापन


इन्हीं सब वजहों से बुधवार रात को केजरीवाल अचानक तेजी खांसी उभरी। लेकिन इसके बावजूद वह बृहस्पतिवार को पीएम के बुलावे पर उनकी चाय पीने के लिए 7 रेस कोर्स पहुंचे। वहां तो किसी तरह उन्होंने बैठक पूरी की। लेकिन घर आते ही उन्हें तेज बुखार चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार करते रहे अनदेखी

Arvind Kejriwal seek

केजरीवाल की तबीयत पिछले चार दिनों से बिगड़ी हुई है। लेकिन वह दवाई लेने के बजाय अपनी भावी सरकार के कामकाज में लगे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने पीएम से मुलाकात की।

इस दौरान उनसे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को लेकर भी बातचीत की। उसके बाद अपने मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाकर उसे एलजी को सौंपा।

इससे पहले बुधवार को उन्होंने दो केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह व वैंकया नायडू और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस दौरान भी वह दिल्ली व उससे जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते रहे। लेकिन जब बृहस्पतिवार को तबीयत अधिक बिगड़ गई, तब आखिरकार उन्होंने डॉक्टर बुलाया और दवाई ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed