फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal says There is no negativity for AAP in public

जनता के मन में आप के प्रति नकारात्मकता नहीं है : केजरीवाल

Sun, 26 May 2019 10:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 26 May 2019 10:17 PM IST
सार

-समीक्षा बैठक में बोले सीएम, लोकसभा चुनाव में आप के काम पर नहीं, बड़े चुनाव के नाम पर पड़े वोट
-विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता आप को 54 प्रतिशत वोट देकर रिकार्ड दर्ज कराएगी

विज्ञापन
Arvind Kejriwal says There is no negativity for AAP  in public
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

विस्तार

लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों सीटों पर करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने रविवार को हार के कारणों की समीक्षा की। पंजाबी बाग क्लब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी व मंत्री मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का पूरा प्रयास किया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की आगामी रणनीति पर बुलाई गई बैठक में नया नारा ‘दिल्ली में तो केजरीवाल-केजरीवाल’ दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि आप ने लोकसभा चुनाव में सबसे बेहतरीन उम्मीदवार खड़े किए, जिन पर देश को गर्व है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने रात-दिन छुट्टी लेकर चुनाव लड़ा, लेकिन जो नतीजे आये वो आशा अनुरूप नहीं हैं। इसके लिए आप को समझना पड़ेगा। आप के खिलाफ जनता के मन में नकारात्मकता नहीं है। देश में अलग किस्म की आंधी बह रही थी, जिससे दिल्ली भी अछूती नहीं थी। लोकसभा चुनाव में आप अपने मुद्दे जनता को नहीं समझा पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के नाम पर वोट किया। इस इरादे के साथ कि बड़ा वोट राहुल व मोदी को, पर छोटा वोट केजरीवाल को ही जाएगा। कार्यकर्ता कतई मायूस न हो। अब जनता के बीच जाकर कहना होगा कि छोटा चुनाव है और उसमें आम आदमी पार्टी को वोट दो। पिछली बार आम आदमी पार्टी को 54 प्रतिशत वोट मिला था। अगली बार रिकॉर्ड टूटेगा।

निराश होने की जरूरत नहीं : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को हौसला बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। आप की फौज ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 2012 में जब पार्टी का गठन हुआ तो मजाक उड़ाया गया। बावजूद, पहली बार दिल्ली की जनता ने 28 सीट दी। दूसरी बार 70 सीट में 67 सीट भी जीते। केंद्र सरकार के रोड़ा डालने के बावजूद शिक्षा, बिजली, पानी में सबसे बेहतर काम करके दिखाया। संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं आगे के रोडमैप पर उनके फीडबैक मांगे।

जनता हमारी माई-बाप है : गोपाल राय
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में तो केजरीवाल ही रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में लड़ने का नाम ही आम आदमी पार्टी है। आंधी के बीच अरविंद केजरीवाल ही चिराग जला सकते हैं। जनता 18 प्रतिशत के बजाय विधानसभा चुनाव में 56 प्रतिशत वोट देगी। जनता हमारी माई बाप है, वो आशीर्वाद जरूर देगी।

विधायकों और कार्यकर्ताओं में कोई मतभेद हैं तो उसे दूर करो : मनीष सिसौदिया
मनीष सिसौदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर पसीना बहाते हैं। चुनाव को मेहनत से लड़ा गया। फिर चाहे परिणाम जो रहा हो। भाजपा व कांग्रेस से भी आप के पास शानदार उम्मीदवार थे। 2020 की लड़ाई टीम केजरीवाल लड़ेगी। हो सकता है कि विधायक, पार्षदों व कार्यकर्ताओं में आपस में नहीं बन रही हो, लेकिन सब भुलकर हम अगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed