फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal says Narendra Modi is harmful for Delhi

केजरीवाल बोले, मोदी दिल्ली के लिए हानिकारक

Wed, 30 Jan 2019 04:38 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 30 Jan 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal says Narendra Modi is harmful for Delhi
अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर हमला बोला। नरेंद्र मोदी को दिल्ली के लिए हानिकारक बताते हुए केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अगर वे अपने बच्चों से प्यार करते हों तो मोदी को वोट मत दें। केजरीवाल बवाना इलाके की 11 कच्ची कालोनियों में विकास कार्य की शुरुआत करने के दौरान बोल रहे थे।    
विज्ञापन

 
केजरीवाल ने एक बार फिर दुहराया कि केंद्र सरकार बीते चार सालों से दिल्ली सरकार के काम में टांग अड़ा रही है। दिल्ली में स्कूल बनाने के लिए तीन साल पहले पैसा दिया था, लेकिन केंद्र ने फाइल अटका दी। लड़-लड़कर 11000 कमरे पास करवाए। केजरीवाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए हानिकारक हैं। अगर वह दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो स्कूल नहीं बनने देंगे। नाली, गली बनने से रोक देंगे। सीसीटीवी का काम नहीं होगा। मोदी को वोट दिया तो दिल्लीवालों को जीना मुश्किल हो जाएगा।      
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि अगर सातों सांसद आप के जीते तो दिल्ली में सीलिंग नहीं होगी, मेट्रो का किराया नहीं बढ़ेगा। सारी कच्ची कालोनियां पक्की होंगी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा वालों ने यूपी-बिहार के 30 लाख लोगों के वोट कटवा दिए थे। उन्होंने सबका वोट फिर से जुड़वाने का दावा किया है। केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों के बीस सालों में बवाना इलाके में 172 गलियां नहीं बन सकी थीं। जबकि आप की सरकार एक साल में 172 गलियां बनाने के साथ 344 नालियां बना रही हैं। अगस्त तक इनका काम पूरा भी हो जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     
फरवरी में दिल्ली सरकार का बजट सत्र
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अपना  आखिरी बजट पेश करने जा रही है। दिल्ली विधान सभा का बजट सत्र 22-28 फरवरी के बीच होगा। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इसका फैसला लिया है। आप सरकार का आखिरी बजट होने से माना जा रहा है कि इसमें लोक लुभावन घोषणाएं दिल्ली सरकार कर सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी कुछ नयी योजनाएं बजट भाषण का हिस्सा होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed