{"_id":"5a5354994f1c1b32198b5a44","slug":"arvind-kejriwal-says-lg-appoints-officer-without-discussing-us-is-reason-of-death-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ठंड से हुई मौतों के लिए केजरीवाल ने LG के अफसर को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ठंड से हुई मौतों के लिए केजरीवाल ने LG के अफसर को ठहराया जिम्मेदार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
kejriwal and baijal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली में भी इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंड से होने वाली मौतों पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 दिनों में दिल्ली में करीब 44 बेघरों की मौत ठंड ने ले ली। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी और विपक्षी पार्टी बीजेपी में जुबानी के साथ-साथ ट्विटर पर जंग जारी है।
एक ओर जहां दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराया। वहीं सोमवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन परोक्ष रूप से एलजी को इसके लिए कसूरवार बता दिया है।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि, 'मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठंड से दिल्ली में 44 मौतें हुई हैं। मैं सीईओ और डीयूएसआईबी को कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा हूं। पिछले साल लापरवाही से मौतें हुईं। इस साल एलजी ने एक बेकार के अफसर की नियुक्ति कर दी है। एलजी ने ये अधिकारी नियुक्त करने से पहले हमसे सलाह भी नहीं ली। हम इस तरह कैसे सरकार चलाएंगे?'

Media reporting 44 deaths of homeless due to cold. Am issuing show cause notice to CEO, DUSIB. Negligible deaths last year. This year, LG appointed a useless officer. LG refuses to consult us before appointing officers. How do we run govt like this?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 8, 2018