फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal says If NRC is implemented in Delhi Manoj Tiwari will be first one have to leave

एनआरसी पर केजरीवाल की चुटकी के बाद भड़के मनोज तिवारी, बोले- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं सीएम

Wed, 25 Sep 2019 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal says If NRC is implemented in Delhi Manoj Tiwari will be first one have to leave
kejriwal and manoj tiwari
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को किरायेदारों के लिए मीटर योजना का एलान किया। यह एलान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया और इसके अंत में एक सवाल का उत्तर देते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी पर चुटकी ले डाली। 
विज्ञापन


विज्ञापन


केजरीवाल जब अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर लौट रहे थे तो जाते-जाते एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि मनोज तिवारी ने कहा है कि घुसपैठिए पत्रकारों पर हमले के लिए जिम्मेदार हैं, इस कारण दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए। इस पर आपका क्या कहना है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने हंसते हुए कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होती है तो मनोज तिवारी वो पहले शख्स होंगे जिन्हें दिल्ली छोड़नी पड़ेगी।
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के एनआरसी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'मैं अरविंद केजरीवाल से ये पूछना चाहता हूं कि क्या वो ये कहना चाहते हैं कि एक शख्स जो पूर्वांचल से आकर यहां रह रहा है वह अवैध घुसपैठिया है, जिसे वो दिल्ली से बाहर निकालना चाहते हैं।'


मनोज तिवारी ने आगे पूछा, 'जो लोग दूसरे राज्यों से आए हैं वो दिल्ली सीएम के द्वारा विदेशी माने जाते हैं? आप उन्हें दिल्ली से निकालना चाहते हैं, आप भी उनमें से एक हैं। अगर उनकी ऐसी मंशा है तो मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। कैसे एक आईआरएस अधिकारी ये नहीं जानता कि एनआरसी क्या है?'



गौरतलब है कि असम में एनआरसी लागू होने के बाद से विभिन्न राज्यों के नेता अपने प्रदेश में एनआरसी लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed