{"_id":"5c0d5d74bdec22414a2aff6d","slug":"arvind-kejriwal-says-bjp-dont-want-to-development-of-raw-colonies-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य में रोड़ा डाल केंद्र सरकार ने मुझे दुखी किया: सीएम केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य में रोड़ा डाल केंद्र सरकार ने मुझे दुखी किया: सीएम केजरीवाल
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली के विकास में बाधा पहुंचाने, कच्ची कॉलोनियों के विकास में रुकावट डालने के साथ ही मतदाता सूची से वैश्य, पूर्वांचल और अल्पसंख्यक समाज के लोगों का मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप मढ़ा। शालीमार बाग विधानसभा में अनधिकृत कॉलोनी के विकास कार्य के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुझे बहुत दुखी किया।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के हर विकास काम में पिछले तीन साल से अड़ंगा डाल रही है। कच्ची कॉलोनी की गलिया और सड़क बनाने की फाइल तक रोक दी जाती है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगने दिए, बिजली सस्ती नहीं होने दे रहे थे। मुफ्त में दवाईयां नहीं देने दे रहे थे। हर काम में केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगाया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खराब काम उन्होंने कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों के साथ किया।
विज्ञापन
कच्ची कॉलोनियों को पक्का बनाने के लिए तीन साल पहले दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के पास फाइल भेजी थी। एक प्रस्ताव बनाकर कच्ची कॉलोनी, झुग्गियों में सड़क निर्माण, पानी की व्यवस्था, सीवर, बिजली देने के लिए साढ़े तीन हजार करोड़ का बजट पास किया। इस प्रस्ताव को अब यह केंद्र सरकार वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। केंद्र सरकार के अधिकारी दबाव बना रहे हैं कि कच्ची कॉलोनियों में काम नहीं कराओ।
विज्ञापन
वो कहते हैं काम कराओगे तो सीबीआई जांच करा देंगे
दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन पर दबाव बना कर बोल रहे हैं कि यह काम कराओगे तो सीबीआई जांच करा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैंने सतेंद्र जैन से पूछा तो उन्होंने कहा कि धमकी से घबराने की जरूरत नहीं। हम कच्ची कॉलोनियों को पक्का करा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें समझना पड़ेगा कि कच्ची कॉलोनियों में क्यों नहीं काम कराने देना चाहते हैं। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाना चाहते हैं।
उन्हें यह लगता है कि विदेशी मेहमान जब दिल्ली आते हैं तो कच्ची कॉलोनियों को देखते हैं तो उन्हें शर्म आता है। सरकार की मंशा है कि सभी कच्ची कॉलोनियां तोड़ दे। हम यह काम केंद्र सरकार को करने नहीं देंगे। आप सरकार गरीबों की सरकार है। अमीरों की सरकार नहीं है। दिल्ली का पूर्ण विकास करेंगे। हम दिल्ली की कच्ची कॉलेनियों को पेरिस बना कर दिखाएंगे। इसे उजाड़कर नहीं बनाएंगे।
घबराए नहीं, चुनाव के पहले मतदान पत्र बना देंगे
मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप भी मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार पर मढ़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल 30 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से कटवा दिया गया है। इसमें 15 लाख लोग पूर्वांचल के है। चार लाख वैश्यों के नाम मतदाता सूची से कटवा दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह भी कह सकते हैं कि दिल्ली छोड़कर चले जाओ। पूर्वांचली दिल्ली को गंदा करते हैं इसलिए उन्हें शर्म आता है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव के पहले सब का मतदान पत्र बनवा देंगे। तेलंगना के चुनाव में 21 लाख लोगों के मतदाता सूची से नाम कटवा दिया गया था।
छह महीने के भीतर बन काम पूरा करने का लक्ष्य
शालीमार बाग विधानसभा की शालीमार बाग विलेज, हैदरपुर, अंबेडकर नगर कॉलोनी और सहीपुर विलेज में 83 सड़क और गलियों के काम का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया। इस योजना पर सरकार 513.81 लाख रुपये खर्च करेगी। इस मौके पर बताया गया कि अगले छह महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।