{"_id":"5dfe3ef08ebc3e87952b2caf","slug":"arvind-kejriwal-says-abki-baar-67-par-in-delhi-vidhan-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल ने रखा ‘इस बार 67 पार’ का लक्ष्य, की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल ने रखा ‘इस बार 67 पार’ का लक्ष्य, की ये अपील
Sat, 21 Dec 2019 09:19 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 21 Dec 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : आप ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पांच साल बाद विरोधी भी मानते हैं कि सरकार अच्छी चली है। देश में पहली बार लोगों को लगा है कि काम हो सकता है। केजरीवाल शनिवार को आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बोल रहे थे। इसमें देशभर से आए कार्यकर्ता शामिल थे। केजरीवाल ने अपील की कि इस बार 67 से कम सीटें नहीं आनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरे दलों ने बीते 70 सालों में लोगों को बेवकूफ बनाया है। बीते पांच साल में दिल्ली में बहुत से काम हुए हैं। इससे भाजपा और कांग्रेस के लोग भी अब आप को वोट देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने कहा कि इतिहास में जब-जब आंदोलनों से पार्टियां बनीं है तो वे कुछ ही सालों में अपने निकम्मेपन में कुछ नहीं कर सकीं।
आपसी झगड़े में कई पार्टियां कुछ सालों में खत्म हो गई। 1977 और असम का उदाहरण हमारे सामने है। आप का गठन हुआ तो लोगों को लगता था कि यह भी ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। विरोधी दलों की उम्मीदों के उलट आप को बड़ी सफलता मिली। जनता के सहयोग व विश्वास से बहुत बड़ा बहुमत मिला। नए लोगों ने सरकार चलाई और पांच साल के बाद हमारे विरोधी भी मानते हैं कि हमने सरकार बहुत अच्छी चलाई। आप आज धर्म-जाति की बजाय अपने काम के दम पर वोट मांग रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के समर्थक वोटर भी आप को जबरदस्त तरीके से वोट देने वाले हैं। अब दिल्ली के चुनाव को एक से डेढ़ महीना रह गया है। दिल्ली ही आप का आधार है। इस चुनाव को बड़ी मजबूती से लड़ना है। हमारा लक्ष्य भी काफी बड़ा है। पिछली बार हमने 70 में से 67 सीटें जीती थीं तो इस बार भी ये 67 से कम नहीं होनी चाहिए। इससे ज्यादा सीटें आनी चाहिए।
संजय सिंह बोले, पूरी दुनिया में चर्चा
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप ने देश की राजनीति को बदला है। पहले हम अमेरिका से सीखते थे, आज अमेरिका और कई अन्य देश हमारे मोहल्ला क्लीनिक से सीख रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हुआ काम पूरी दुनिया के लिए नजीर बन गया है। आज पूरी दुनिया में दिल्ली सरकार के काम की चर्चा है।