{"_id":"591739214f1c1b7a0485348f","slug":"arvind-kejriwal-sanjay-singh-gets-legal-notice-by-bjp-leader-ankit-bharadwaj","type":"story","status":"publish","title_hn":" संजय सिंह-केजरीवाल को कानूनी नोटिस, BJP नेता अंकित भारद्वाज को बताया था हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सिंह-केजरीवाल को कानूनी नोटिस, BJP नेता अंकित भारद्वाज को बताया था हमलावर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आप नेता संजय सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अंकित भारद्वाज ने कानूनी नोटिस भेजकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिएकहा है। भारद्वाज का आरोप है कि इन नेताओं ने उसका नाम व प्रोफाइल कपिल मिश्रा पर हमला करने वाले के तौर पर मीडिया व सोशल मीडिया पर प्रचारित किया।
विज्ञापन
पेश मामला 10 मई को अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा पर हमले से जुड़ा है। धरने पर बैठे कपिल मिश्रा पर युवक ने हमला कर दिया था। मिश्रा के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया। वहां उसने अपना नाम अंकित भारद्वाज व खुद को आप का कार्यकर्ता बताया था। पूरा वाकया मीडिया चैनलों पर चला था। इस युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
कानूनी नोटिस के मुताबिक, आप नेता संजय सिंह ने घटना के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंकित भारद्वाज का नाम व उसके फेसबुक प्रोफाइल को दिखाते हुए उसे हमलावर बताया था। इसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ऐसे ट्वीट को रिट्वीट किया था।
विज्ञापन
भाजयुमो के अंकित भारद्वाज की ओर से अधिवक्ता योगेश स्वरूप व डीडी शर्मा ने नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि संजय सिंह व केजरीवाल के कृत्य से अंकित भारद्वाज की मानहानि हुई है और इससे उसका कै रियर भी बर्बाद हो सकता था। वह अपने इस कृत्य के लिय माफी मांगें और प्रेस वार्ता कर इस गलती को दूर कर सही तथ्य पेश करें।