फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that the Delhi government has been able to identify air pollution sources

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण स्रोतों की पहचान करने में सक्षम

Fri, 10 Feb 2023 11:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Feb 2023 11:26 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि वास्तविक समय के आधार पर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने के हमारे नवीनतम प्रयास ने परिणाम दिखाना शुरू हो गए हैं। इस तरह की कवायद भारत में पहली बार हो रही है। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए सबसे अच्छी तकनीक और विशेषज्ञों का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that the Delhi government has been able to identify air pollution sources
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वास्तविक समय के आधार पर की जा रही स्त्रोतों की पहचान के परिणाम दिखाने शुरू हो गए हैं। नवंबर 2022 में पर्यावरण विभाग के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली के आनंद विहार में प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय सुधार के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सर्वश्रेष्ठ तकनीक का उपयोग कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वास्तविक समय के आधार पर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने के हमारे नवीनतम प्रयास ने परिणाम दिखाना शुरू हो गए हैं। इस तरह की कवायद भारत में पहली बार हो रही है। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए सबसे अच्छी तकनीक और विशेषज्ञों का उपयोग कर रहे हैं। इससे पहले 31 जनवरी को संसद में पेश किए गए 2022-23 के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि वायु गुणवत्ता(एक्यूआई) के परिणाम अच्छे, संतोषजनक और मध्यम दिनों की संख्या 2016 में 108 की तुलना में बढ़कर 2021 में 197 हो गई। 
विज्ञापन


इसने आगे कहा कि खराब और बेहद खराब और गंभीर दिनों की संख्या 2016 में 246 की तुलना में 2021 में घटकर 168 हो गए। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed