फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that BJP wants to win elections by cutting people's votes

Delhi: अरविंद केजरीवाल बोले, BJP लोगों के वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहती; चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब

Sun, 29 Dec 2024 05:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Dec 2024 05:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा लोगों के वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहती है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that BJP wants to win elections by cutting people's votes
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से भाजपा पर वोट कटवाने का आरोप लगाया है। रविवार को पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद राघव चड्ढा के साथ प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा वोट कटवाने के साथ फर्जी नाम जुड़वाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने मात्र 15 दिनों में 5 हजार से ज्यादा नाम कटवाने और 7.5 हजार नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया है। जब चुनाव आयोग दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाए तो अब 15 दिनों में हजारों लोग कहां से आ गए। भाजपा बाहर से लोगों को लाकर उनके फर्जी वोट बनवा रही है। उन्होंने कहा कि जिला चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर पिछले दो महीने में नाम कटवाने के लिए आए आवेदन की जांच सभी दलों की मौजूदगी में एसडीएम से कराने की मांग की।

विज्ञापन

 

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा जीतने के लिए आप समर्थकों का वोट कटवाने, फर्जी वोट बनवाने के साथ वोट के लिए पैसे दे रही है। कुछ समय पहले शाहदरा में 11008 वोट काटने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन मुख्य चुनाव अधिकारी के हस्तक्षेप से प्रक्रिया रुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधानसभा में एक लाख वोटर

केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में कुल एक लाख 6 हजार वोट हैं। इसके करीब पांच फीसदी वोट डिलीट करवा रहे हैं और साढ़े सात फीसदी वोट जुड़वा रहे हैं। दिल्ली में 20 अगस्त से लेकर 20 अक्तूबर तक समरी रिवीजन किया गया था। 29 अक्तूबर को चुनाव आयोग ने समरी रिवीजन के बाद वोटर लिस्ट जारी की। उसमें नई दिल्ली विधानसभा में 1,060,873 वोट हैं। 29 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक नई दिल्ली विधानसभा में कुल 900 वोट हटाए गए। 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पांच हजार डिलीशन के लिए आए।


 

दिल्ली चुनाव आयोग ने केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर दिया जवाब 

वहीं, दिल्ली चुनाव आयोग ने केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर जवाब दिया है। सीईओ दिल्ली ने कहा कि 20 अगस्त से 18 अक्तूबर 2024 तक योग्य और अयोग्य निर्वाचकों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन किया था। ड्राफ्ट मतदाता सूची 29 अक्तूबर को प्रकाशित की गई थी। इसमें 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक मिली आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर तक किया गया। इसके अलावा अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें एक जनवरी तक मिली आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधित करने की प्रक्रिया चलती रहती है और यह अब भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed