फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that BJP tried to buy Aam Aadmi Party MLAs

'आप' का दावा: विधायकों से बोली भाजपा- केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे, आप आ जाओ, 25 करोड़ देंगे और टिकट भी

Sat, 27 Jan 2024 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Jan 2024 10:52 AM IST
सार

दिल्ली सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात विधायकों को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that BJP tried to buy Aam Aadmi Party MLAs
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की है। दिल्ली सीएम ने दावा किया कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि आबकारी नीति वाले मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे।  केजरीवाल का दावा है कि आप आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के लिए भाजपा 25 करोड़ का ऑफर दे रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात विधायकों को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।'
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे लिखा, 'हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सीएम ने कहा, 'ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता 'आप' से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में 'आप' को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार कराके सरकार गिराना चाहते हैं।'
भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा, 'हर बार वहीं झूठ, ना आप ये बता पाएंगे किसने संपर्क किया, ना आप फोन नंबर बता पाएंगे किस नंबर से बात हुई। कमीशन खाओगे, चोरी करोगे तो ईमानदार लोग छोड़ेंगे ही आपको। जेल जाने से पहले आखिरी तमाशे कर लो भ्रष्ट सीएम। तुम्हारे झूठ अब जनता समझ चुकी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed