फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that BJP put me in jail for stopping the work of Delhi

लोकसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली का काम रोकने के लिए भाजपा ने जेल में डाला

Tue, 21 May 2024 03:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 May 2024 03:55 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि वह पिछले कई दिनों से पूरे देश में घूम रहे हैं। लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और सरकार में आम आदमी पार्टी भी शामिल होगी।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that BJP put me in jail for stopping the work of Delhi
चुनावी मैदान में अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को पहली बार पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ चुनावी मैदान में उतरे। पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर मुख्यमंत्री ने गांधी नगर, शहादरा, पटपड़गंज, कोंडली, त्रिलोकपुरी और जंगपुरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों का मुफ्त इलाज और दिल्ली का काम रोकने के लिए उन्हें जेल में डाला।

विज्ञापन

 
पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि वह पिछले कई दिनों से पूरे देश में घूम रहे हैं। लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और सरकार में आम आदमी पार्टी भी शामिल होगी। इसके बाद दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को ठीक किया जाएगा और पुलिस लोगों की शिकायतों को सुनेगी।
विज्ञापन


जंगपुरा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि वह सीधा जेल से लोगों के बीच में आए हैं। जेल में लोगों की बहुत याद आती थी। ऊपर वाले ने सुन ली और आपके बीच भेज दिया है। कई महिलाओं ने केजरीवाल की रिहाई के लिए व्रत रखे व पूजा-पाठ किया है। ये पूजा-पाठ का कमाल है कि आप लोगों के बीच में प्रचार करने के लिए आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आप छोटी सी पार्टी है, दिल्ली और पंजाब में सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का मुफ्त बस का सफर बंद नहीं होने देंगे 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली की महिलाओं का बस में मुफ्त सफर बंद करना चाहती है। भाजपा का बड़प्पन तो तब था, जब वे पूरे देश की महिलाओं का बस में सफर मुफ्त कर देते। केजरीवाल ने कहा कि वह मुफ्त बस सफर बंद नहीं होने देंगे। नुक्कड़ सभा के दौरान आप के स्थानीय विधायक समेत अन्य नेता मौजूद रहे। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बुरी तरह से आप के पीछे पड़ी है। 


25 को वोट जरूर करें
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि मुख्यमंत्री फिर जेल न जाएं तो 25 मई को जरूर वोट करें। उन्होंने कहा कि आप सभी ने दुआएं कीं। आशीर्वाद दिया, इसी वजह से मुख्यमंत्री सबके बीच में हैं। भगवान भी सच की सुनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed