फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal's new plan against narendra modi

मोदी को हराने के लिए डॉन से समझौता करेंगे केजरी!

Fri, 11 Apr 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal's new plan against narendra modi

वाराणसी में बीजेपी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंकने वाले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है।

विज्ञापन


केजरीवाल का यह बयान बनारस संसदीय सीट से मुख्तार अंसारी के नाम वापस लेने का सवाल पर आया था।

केजरीवाल के बयान को लेकर बवाल बढ़ा तो पार्टी के प्रवक्ता और दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार आशुतोष को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजनीति के अपराधीकरण के सख्त खिलाफ है।

विज्ञापन

फिसल गई केजरी की जुबान!

arvind kejriwal's new plan against narendra modi

दरअसल, मुख्तार अंसारी के बनारस से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को हराने के लिए साथ चलने को तैयार सारी ताकतों का समर्थन लेने को वह तैयार हैं।

केजरी का बयान आने के बाद यह चर्चा चल गई थी कि मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी और केजरीवाल के बीच दिल्ली में मुलाकात की शुरू हो गई है।

इसे मुख्तार अंसारी के गुरुवार के उस बयान से जोड़कर देखा गया, जिसमें उन्होंने बनारस में धर्मनिरपेक्ष वोटों को बंटवारा न होने देने की दलील देते हुए बनारस से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

क्या यही है केजरीवाल की ईमानदार राजनीति?

arvind kejriwal's new plan against narendra modi

अंसारी के चुनाव मैदान से हटने के सिसायी नफे-नुकसान का आकलन सियासी गलियारे में किया जाने लगा। इस सबके बीच शुक्रवार को अमृतसर के रोड शो में केजरीवाल का बयान आया।

सूत्र बताते हैं कि अफजल और केजरीवाल के बीच दिल्ली में कई बार बातचीत हुई है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि केजरीवाल को मुख्तार अपना समर्थन दे सकते हैं।

केजरी के बयान पर विपक्षियों ने AAP की नीयत पर हमला बोला। उनकी दलील थी कि ईमानदार राजनीति करने के लिए सियासत में उतरे केजरीवाल पूर्वांचल के डॉन से भी समझौता करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed