फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal's election stunt and gandhigiri

केजरीवाल का सियासी पंच और गांधीगीरी

Thu, 10 Apr 2014 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Apr 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal's election stunt and gandhigiri

दिल्ली में चुनाव से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जोरदार सियासी पंच मारा है।

विज्ञापन


केजरीवाल के इस सियासी दांव से विरोधी खेमे में भी हलचल मच गई है। केजरीवाल की गांधीगीरी अब AAP के विरोधियों के लिए बड़ी मुश्किल भी बन सकती है।

मंगलवार को थप्पड़ कांड के बाद भी केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान गांधीवाद की दुहाई दी थी।

गजब है केजरी की गांधीगीरी

arvind kejriwal's election stunt and gandhigiri

मंगलवार को रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले ऑटो चालक लाली व ओखला के अब्दुल वाहिद के तमाचे पर केजरीवाल ने गांधीगीरी दिखाई और वह उनके घर जा पहुंचे।

आखिरी वक्त में चुनाव प्रचार करने की जगह उन्होंने दोनों हमलावरों से मुलाकात की। इस दौरान हमलावरों ने अपनी गलती मानते हुए केजरीवाल से माफी मांगी। दिल्ली पुलिस ने लाली के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
 
केजरीवाल बुधवार सुबह ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ किराड़ी स्थित ऑटो चालक लाली के घर पहुंचे। उन्होंने लाली को गुलदस्ता भेंट किया और करीब आधे घंटे बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाली के लिए भगवान हैं केजरीवाल

arvind kejriwal's election stunt and gandhigiri

मुलाकात के बाद लाली ने कहा कि उससे बड़ी गलती हो गई है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। वह केजरीवाल को भगवान मानता है। वह परेशानी में था और केजरीवाल से मिलना चाहता था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।

उनकी सरकार बनने के बाद वह जनता दरबार भी गया, लेकिन वहां भी मुलाकात नहीं हो पाई, जिस कारण वह गुस्से में था।

अब उसे अपने कृत्य पर शर्मिंदगी है। लाली ने कहा कि केजरीवाल हीरो नंबर-1 हैं और वह चुनाव में उनका समर्थन करेगा।

विज्ञापन

केजरी बोले, मामले को रफा-दफा करो

arvind kejriwal's election stunt and gandhigiri

लाली ने कहा कि वह कांग्रेस या भाजपा का समर्थक नहीं है और न ही किसी ने उसे उकसाया था। इसके बाद केजरीवाल ने ओखला में अब्दुल वाहिद से मुलाकात की।

वाहिद ने चार अप्रैल को दक्षिणपुरी इलाके में केजरीवाल को थप्पड़ मारा था। इस दौरान वाहिद ने भी उनसे माफी मांगी।

वाहिद के यहां से निकलकर केजरीवाल दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने लाली और वाहिद के खिलाफ चल रहे मामलों को खत्म करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed