'जेटली कोर्ट केस से हमें न डराएं, खुद को करें निर्दोष साबित'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसीए पर केंद्रीय वित्त मंत्री और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अरुण जेटली द्वारा मानहानि केस दर्ज कराने पर पलटवार किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीटर के जरिए कहा है कि अरुण जेटली उन्हें केस से न डराएं। केजरीवाल की ये प्रतिक्रिया डीडीसी कथित घोटाले में नाम आने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा मानहानि का केज दर्ज कराने के बाद आई।
केजरीवाल ने दो ट्वीट किए और कहा कि जेटली उन्हें कोर्ट केस से ड़राने की कोशिश न करें। उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी।
कोर्ट में केस करके जेटली जी हमें डराने की कोशिश ना करें। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हमारी जंग जारी रहेगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 21, 2015
अपने दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि डीडीसीए मामले में आयोग के साथ सहयोग करें और खुद को निर्दोष साबित करें।
Jaitley ji shud cooperate wid the Commission of Enquiry n prove his innocence there
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 21, 2015
जेटली ने कीर्ति आजाद पर नहीं किया केस
इससे पहले आज डीडीसीए की कथित धांधली में अपना नाम आने के बाद अरुण जेटली पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। जेटली ने दिल्ली के सीएम समेत छह आप नेताओं पर मानहानि का केस दर्ज कराया।
इस मामले पर सुनवाई 5 जनवरी को होगी। जेटली मामले में जब बयान दर्ज कराने पहुंचे तो उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
हालांकि, जेटली ने मामले में कीर्ति आजाद के खिलाफ केज दर्ज नहीं कराया है। पीटीआई के मुताबिक जेटली ने केजरीवाल से मानहानि के एवज में 10 करोड़ का जुर्माने की मांग की है।
कोर्ट में जेटली के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने दलील रखी कि अरविंद केजरीवाल ने जेटली पर डीडीसीए घोटाले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया है।