फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal resignation accepted

Atishi Appointed Delhi CM : राष्ट्रपति ने आतिशी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर

Sat, 21 Sep 2024 12:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 12:56 AM IST
सार

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण आज शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal resignation accepted
दिल्ली की मुख्मंयत्री आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ने आतिशी  को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं, मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन

 

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संभावना है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की मंजूरी राष्ट्रपति से मिल गई है। इसके बाद शनिवार शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। आतिशी पहले ही विधायकों, कार्यकर्ताओं से माला नहीं पहनाने की अपील कर चुकी है। वहीं, मंत्रियों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अगर राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद यह फाइल उपराज्यपाल तक पहुंच जाती है तो शनिवार वह भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed