फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal pointed finger on big media house.

केजरीवाल को लगा शॉक, यू-ट्यूब पर डाला वीडियो

Thu, 13 Nov 2014 04:03 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal pointed finger on big media house.

देश का एक नामी मीडिया समूह अरविंद केजरीवाल के निशाने पर है। गुरुवार की सुबह अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपडेट करते हुए लोगों से पूछा है कि क्या इसे ही पत्रकारिता कहते हैं?

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के पेज पर शेयर किए गए लिंक से यू-ट्यूब पेज पर जाने पर एक वीडियो मिलता है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि देश का नामी मीडिया ग्रुप एक सर्वे करा रहा है जिसमें लोगों से पूछा गया है कि वह केजरीवाल को कितना नापसंद करते हैं। क्या आप केजरीवाल को दोबारा मौका देंगे?
विज्ञापन


इस वीडियो में चौंकाने वाली बात यह है कि जैसे ही इस सर्वे में आप आगे बढ़ते हैं आपको शाहरूख खान की पसंदीदा फिल्म से लेकर आपके फेवरेट स्वतंत्रता सेनानी के बारे में पूछा जाता है। अंत में सर्वे आपको बताता है कि आप केजरीवाल को पसंद करते हैं या नहीं। (आगे देखिए पूरा वीडियो)
विज्ञापन
विज्ञापन




सात सवालों के बाद मिलता है जवाब

Arvind kejriwal pointed finger on big media house.

शेयर किए गए वीडियो को दिखाते हुए यह बताया गया है कि कैसे देश का एक नामी मीडिया ग्रुप अरविंद केजरीवाल को नापसंद करने वालों की संख्या के बारे में बता रहा है। साथ ही इस वीडियो के अंत में बताता है कि कैसे केजरीवाल पर भरोसा करने पर दिल्ली की जनता को निराशा हाथ लगी।

इस वीडियो में बताया गया है कि सर्वे में शामिल होने वाले से कुल सात सवाल पूछे जाते हैं लेकिन उनमें से कोई भी सवाल न तो केजरीवाल से संबंधित हैं और न ही उनका कोई संबंध देश या दिल्ली की राजनीतिक व्यवस्‍था से है।

नीचे आप इस वीडियो को पूरा देख सकते हैं...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed