फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal oath ceremony at ramlila ground

शपथग्रहण के बाद मंत्रालय पहुंचे केजरीवाल

Sat, 14 Feb 2015 08:01 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal oath ceremony at ramlila ground

12.35: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वंदे मातरत् और भारत माता के जयकारे के साथ रामलीला मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

विज्ञापन


12.33: मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के अंत में राष्ट्रगान बजा और एलजी ने सभी को बधाई दी।

12.30: जितेंद्र सिंह तोमर ने मंत्रीपद की शपथ ली।

12.26: गोपाल राय ने मंत्रीपद की शपथ ली।

12.24: सत्येंद जैन ने मंत्रीपद की शपथ ली।

12.22: संदीप कुमार ने मंत्रीपद की शपथ ली।
विज्ञापन



12.19: असीम अहमद खान ने मंत्रीपद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



12.17: मनीष सिसोदिया ने मंत्री पद के लिए शपथ ली।



12.13: दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

12.05: एलजी नजीब जंग रामलीला मैदान पहुंचे।

11.49: अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान पहुंचे।

11.34: अरविंद केजरीवाल की पत्नी और उनके माता-पिता रामलीला मैदान पहुंचा।

11.20: मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, कुमार विश्वास आशीष खेतान के साथ अरविंद केजरीवाल अपने घर से रामलीला मैदान के लिए रवाना।

10.52: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनका परिवार गाजियाबाद के अपने घर से दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना।

10:03: मनीष सिसोदिया अपने परिवार सहित अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे।


'कुछ समय लग सकते हैं पर सभी वादे पूरे होंगे'

arvind kejriwal oath ceremony at ramlila ground

दिल्ली चुनाव में बंपर जीत के बाद आज अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री दोपहर 12 रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में ‌लोग अभी से आने शुरू हो गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है! इतना सम्मान, इतनी शोहरत, इतनी बड़ी जिम्मेदारी! हे ईश्वर शक्ति देना कि लालच और अहंकार पर विजय बनी रहे।






इस मौके पर भावी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर हम अपना दिल साफ रखेंगे तो डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ पूरी ईमानदारी से अपना काम करना होगा।

वहीं पार्टी की जीत से खुश मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया ने बताया कि पार्टी के मुख्य मुद्दे बिजली, पानी, बच्चों का एडमिशन और महिला सुरक्षा हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ समय लगे पर पार्टी सभी वादे पूरे करेगी।

वही रास्ता अपनाएंगे ‌जिसके ‌लिए चुन कर आए हैं

arvind kejriwal oath ceremony at ramlila ground

दिल्ली के शकुर बस्ती से दोबारा विधायक चुनकर आए सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य मंत्रालय मिल सकता है। वह भी आज केजरीवाल के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।

सत्येंद्र जैन ने इस मौके पर मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना की और उन्हें धन्यवाद दिया। जैन ने कहा कि सभी 67 विधायकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। हमारी प्राथमिकता होगी कि हमने जनता से जो वादे‌ किए हैं उन्हें पूरा करें।

वहीं सत्येंद्र जैन की पत्नी ने कहा कि वह सच में बहुत खुश हैं कि लोगों ने पार्टी पर अपना अटूट विश्वास बनाए रखा। गोपाल राय का कहना है कि हमने ‌अपने 49 दिन की सरकार में जैसा कार्यकाल दिया था, जिस काम की वजह से हमें लोगों ने दोबारा चुना है वह हम जारी रखेंगे।

वैलेंटाइन डे है AAP के ‌लिए खास ‌दिन

arvind kejriwal oath ceremony at ramlila ground

प्रेम के इजहार का दिन ‘वेलेंटाइन डे’ आम आदमी पार्टी के लिए खासा अहमियत रखता है। 14 फरवरी 2014 को आप ने जनलोकपाल के मुद्दे पर अपनी सरकार कुर्बान की थी। ठीक एक साल बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप दोबारा सरकार बनाने जा रही है।

शनिवार को केजरीवाल छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। इसके बाद केजरीवाल मंत्रियों के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

दोपहर बाद कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है, जिसमें भ्रष्टाचार रोकने के कदमों पर ठोस फैसला लिया जा सकता है। इस बीच शुक्रवार रात राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री और अन्य छह की मंत्रियों के रूप में नियुक्ति कर दी।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक केजरीवाल के शपथ लेने के बाद यह नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी। दिल्ली से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा भी कर दी गई है।

12 बजे होगा शपथग्रहण

arvind kejriwal oath ceremony at ramlila ground

आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद के कौशांबी स्थित आवास से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मेट्रो की जगह इस बार वह अपनी गाड़ी से जाएंगे।

दूसरी तरफ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, जितेंद्र तोमर, संदीप कुमार व असीम मोहम्मद खान भी अपने-अपने घर से रामलीला मैदान के लिए निकलेंगे। सभी की मुलाकात बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के नजदीक होगी। अपने परिवार के साथ आप के अन्य वरिष्ठ नेता भी यहीं मिलेंगे।

इसके बाद काफिला रंजीत सिंह फ्लाईओवर होता हुआ रामलीला मैदान की तरफ कूच करेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत किरण बेदी, अजय माकन और दिल्ली के सातों सांसदों को निमंत्रण दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed