शपथग्रहण के बाद मंत्रालय पहुंचे केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12.35: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वंदे मातरत् और भारत माता के जयकारे के साथ रामलीला मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
12.33: मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के अंत में राष्ट्रगान बजा और एलजी ने सभी को बधाई दी।
12.30: जितेंद्र सिंह तोमर ने मंत्रीपद की शपथ ली।
12.26: गोपाल राय ने मंत्रीपद की शपथ ली।
12.24: सत्येंद जैन ने मंत्रीपद की शपथ ली।
12.22: संदीप कुमार ने मंत्रीपद की शपथ ली।
Gopal Rai takes oath as a Cabinet minister at Ramleela Maidaan pic.twitter.com/vBwYBq2A8a
— ANI (@ANI_news) February 14, 2015
12.19: असीम अहमद खान ने मंत्रीपद की शपथ ली।
Asim Ahmed Khan takes oath as a Cabinet minister at Ramleela Maidaan pic.twitter.com/esvt7tmXqb
— ANI (@ANI_news) February 14, 2015
12.17: मनीष सिसोदिया ने मंत्री पद के लिए शपथ ली।
Manish Sisodia takes oath as a Cabinet minister at Ramleela Maidaan pic.twitter.com/680oM19ikV
— ANI (@ANI_news) February 14, 2015
12.13: दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।
12.05: एलजी नजीब जंग रामलीला मैदान पहुंचे।
11.49: अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान पहुंचे।
11.34: अरविंद केजरीवाल की पत्नी और उनके माता-पिता रामलीला मैदान पहुंचा।
11.20: मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, कुमार विश्वास आशीष खेतान के साथ अरविंद केजरीवाल अपने घर से रामलीला मैदान के लिए रवाना।
10.52: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनका परिवार गाजियाबाद के अपने घर से दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना।
10:03: मनीष सिसोदिया अपने परिवार सहित अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे।
LG Najeeb Jung arrives at Ramlila ground for the swearing-in ceremony of New Delhi Govt pic.twitter.com/N0CmF6ck3q
— ANI (@ANI_news) February 14, 2015
'कुछ समय लग सकते हैं पर सभी वादे पूरे होंगे'
दिल्ली चुनाव में बंपर जीत के बाद आज अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री दोपहर 12 रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में लोग अभी से आने शुरू हो गए हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है! इतना सम्मान, इतनी शोहरत, इतनी बड़ी जिम्मेदारी! हे ईश्वर शक्ति देना कि लालच और अहंकार पर विजय बनी रहे।
बहुत बड़ा दिन है! इतना सम्मान, इतनी शोहरत, इतनी बड़ी जिम्मेदारी! हे ईश्वर शक्ति देना कि लालच और अहंकार पर विजय बनी रहे।
— Manish Sisodia (@msisodia) February 14, 2015
काश आज मां और पिता जी भी यहीं साथ होते! मैं जानता हूं स्थूल रूप में नहीं पर सूक्ष्म रूप में आप मेरे साथ हैं। हर पल!
— Manish Sisodia (@msisodia) February 14, 2015
इस मौके पर भावी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर हम अपना दिल साफ रखेंगे तो डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ पूरी ईमानदारी से अपना काम करना होगा।
वहीं पार्टी की जीत से खुश मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया ने बताया कि पार्टी के मुख्य मुद्दे बिजली, पानी, बच्चों का एडमिशन और महिला सुरक्षा हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ समय लगे पर पार्टी सभी वादे पूरे करेगी।
वही रास्ता अपनाएंगे जिसके लिए चुन कर आए हैं
दिल्ली के शकुर बस्ती से दोबारा विधायक चुनकर आए सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य मंत्रालय मिल सकता है। वह भी आज केजरीवाल के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
सत्येंद्र जैन ने इस मौके पर मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना की और उन्हें धन्यवाद दिया। जैन ने कहा कि सभी 67 विधायकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। हमारी प्राथमिकता होगी कि हमने जनता से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करें।
वहीं सत्येंद्र जैन की पत्नी ने कहा कि वह सच में बहुत खुश हैं कि लोगों ने पार्टी पर अपना अटूट विश्वास बनाए रखा। गोपाल राय का कहना है कि हमने अपने 49 दिन की सरकार में जैसा कार्यकाल दिया था, जिस काम की वजह से हमें लोगों ने दोबारा चुना है वह हम जारी रखेंगे।
वैलेंटाइन डे है AAP के लिए खास दिन
प्रेम के इजहार का दिन ‘वेलेंटाइन डे’ आम आदमी पार्टी के लिए खासा अहमियत रखता है। 14 फरवरी 2014 को आप ने जनलोकपाल के मुद्दे पर अपनी सरकार कुर्बान की थी। ठीक एक साल बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप दोबारा सरकार बनाने जा रही है।
शनिवार को केजरीवाल छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। इसके बाद केजरीवाल मंत्रियों के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
दोपहर बाद कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है, जिसमें भ्रष्टाचार रोकने के कदमों पर ठोस फैसला लिया जा सकता है। इस बीच शुक्रवार रात राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री और अन्य छह की मंत्रियों के रूप में नियुक्ति कर दी।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक केजरीवाल के शपथ लेने के बाद यह नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी। दिल्ली से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा भी कर दी गई है।
12 बजे होगा शपथग्रहण
आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद के कौशांबी स्थित आवास से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मेट्रो की जगह इस बार वह अपनी गाड़ी से जाएंगे।
दूसरी तरफ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, जितेंद्र तोमर, संदीप कुमार व असीम मोहम्मद खान भी अपने-अपने घर से रामलीला मैदान के लिए निकलेंगे। सभी की मुलाकात बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के नजदीक होगी। अपने परिवार के साथ आप के अन्य वरिष्ठ नेता भी यहीं मिलेंगे।
इसके बाद काफिला रंजीत सिंह फ्लाईओवर होता हुआ रामलीला मैदान की तरफ कूच करेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत किरण बेदी, अजय माकन और दिल्ली के सातों सांसदों को निमंत्रण दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है।