थप्पड़ मारने वाले ने दिए फूल और खिलाए फल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस ऑटो ड्राइवर ने अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारा था कल शाम अरविंद उसी ऑटो ड्राइवर से मिलने उसके घर पहुंचे। उसके घर में अरविंद का जैसा स्वागत हुआ वो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
आप को जानकर हैरानी होगी कि उसने अरविंद का अपने घर पर खूब सत्कार किया। अरविंद ने बताया कि मुझपर 5 बार हमले हो चुके हैं लेकिन कल हुए हमले के बाद मैं उस ऑटो ड्राइवर से मिलने गया जिसने मुझे कल थप्पड़ मारा था। उसने मेरा स्वागत फूलों से किया और बाद में मुझे फल भी खिलाए।
'आप' की सरकार से बहुत प्रभावित था लाली
केजरीवाल ने बताया कि हमलावर लाली ने कहा है कि वो हमारी सरकार से बहुत प्रभावित
था पर हमारी सरकार के इस्तीफा दे देने से वो बहुत दुखी था। वो हमसे अपनी
समस्याओं का समाधान चाहता था जो हम उसे नहीं दे सके।
अरविंद ने पुलिस
कमिश्नर से हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए कहा है। वो चाहते हैं कि
हमलावर के सहारे उसके मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके जिससे लोगों को पता
चले कि इन सबके पीछे कौन है।
ट्विटर पर ट्रेंड बना अरविंद का #थप्पड़
ट्विटर पर कल थप्पड़ खाने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल का थप्पड़ ट्विटर ट्रेंड बन गया है। इस पर लोग #slappedagain से अरविंद की खूब खिंचाई कर रहे हैं। सनोज पारिक लिखते हैं जब "शरद पवार"को थप्पड़ पड़ा था तब "केजरू" ने बोला था ये जनता का आक्रोश है lआज खुद को पड़ा तो साजिश है।जनाब ये भी आक्रोश ही है।
राजवीर सिंह ने ट्वीट किया कि पहले थपपड़ और फिर माफ़ी... ऑटो चालक का कहना है की उसने 'यू टर्न' लेने की यह कला केजरीवालजी से ही सीखी है।
मोंटू जैन ट्वीट करते हैं, जिस तरह "लाली" ने केजरीवाल को सपोर्ट की बात कही है, ये सिद्ध हो गया कि मास्टर-माइंड खुद केजरीवाल ही है। जेताराम गूजर ने लिखा कि हमें तो अपनों ने पीटा, गैरों में कहाँ दम था...! सालों ने थप्पड़ वहीं मारा,जहाँ मिडिया कम था....!!