फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal met anil baijal in case of delhi chief secretary assault case

जानें LG-केजरीवाल की मीटिंग की कहानी, सिसोदिया की जुबानी

Sat, 24 Feb 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal met anil baijal in case of delhi chief secretary assault case
kejriwal - फोटो : vivek nigam

सीएम अरविंद केजरीवाल और अनिल बैजल की 10 मिनट की बैठक के बाद सिसोदिया ने बताई अंदर की बात..

विज्ञापन

 

उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील व उनके कैबिनेट सहयोगियों की बैठक के बाद बेशक नौकरशाही के साथ चल रहा गतिरोध थमता नजर आया हो। लेकिन बैठक के बाद उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास दिख रहा है।

उपराज्यपाल ने सरकारी कर्मचारियों के साथ विश्वास बहाली की जिम्मेदारी चुनी हुई सरकार पर डाली है। वहीं, केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल ने कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि उपराज्यपाल व चुनी हुई सरकार अधिकारियों से बात करके मामले का सुलझा लेंगे। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद खत्म होने के आसार बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई मीटिंग

arvind kejriwal met anil baijal in case of delhi chief secretary assault case
kejriwal - फोटो : vivek nigam

अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे राजनिवास में उपराज्यपाल से मुलाकात की। इसमेें मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री आवास और पर्यावरण मंत्री के साथ दिल्ली सचिवालय में हुए दुर्व्यवहार के बारे में चर्चा की।

उपराज्यपाल ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उपराज्यपाल ने कहा कि कोई भी सरकार अपने नागरिकों को किए गए वादों को तब तक पूरा नहीं कर सकती, जब तक उनके कर्मचारी खुद को डरा व हतोत्साहित महसूस करेंगे।

लोकतंत्र एवं सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि चुनी हुई सरकार व नौकरशाही के बीच उपजे अविश्वास को दूर करने के लिये ठोस कदम उठाए।  जिससे दिल्ली के विकास व आम लोगों के हित पर बुरा असर न पड़े।

केजरीवाल ने किया ट्वीट

arvind kejriwal met anil baijal in case of delhi chief secretary assault case
manish sisodia - फोटो : vivek nigam

दूसरी तरफ बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि बीते तीन दिनों से अधिकारी बैठकों में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इससे सरकार के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है।
 

इस बारे में उपराज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह अधिकारियों को काम पर वापस लौटाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। वहीं, कैबिनेट ने भी सहयोग का पूरा भरोसा दिया है। दिल्ली की बेहतरी के लिए सब मिलकर काम करेंगे। 

उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे अधिकारियों से बात: सिसोदिया 

arvind kejriwal met anil baijal in case of delhi chief secretary assault case
manish sisodia - फोटो : vivek nigam

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि तीन दिन से अधिकारियों के बैठकों में न आने से काम नहीं हो रहा है। उपराज्यपाल से इस बारे में बात की गई।

 

एक लिस्ट भी उपराज्यपाल को दी गई। इस मौके पर उपराज्यपाल ने भरोसा दिया कि वह अधिकारियों से बात करेंगे। अधिकारियों से कहा जाएगा कि वह मंत्रियों के साथ काम करें।

 

कैबिनेट समेत मुख्यमंत्री ने भी भरोसा दिलाया कि आगे से कोई ऐसी घटना नहीं होगी, जिससे इस तरह की स्थिति पैदा हो। जो भी कदम उठाना होगा, उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री भी अधिकारियों से बात करेें। मंत्री भी बातचीत करेंगे।

 

सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह से उपराज्यपाल पूरे मामले को दिल्ली के गवर्नेंस से जोड़कर देख रहे हैं, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। हालांकि, सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के माफी मांगने की अधिकारियों की मांग का सीधा जवाब नहीं दिया।

 

उन्होंने इतना भर कहा कि जो घटना है उसकी गलत तरीके से व्याख्या हो रही है। फिर, इसकी पुलिस जांच कर रही है और मामला अदालत में भी है। लिहाजा इस बार पर बात करना ठीक नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed