राष्ट्रपति से मिले केजरीवाल, पढ़िए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार शाम अपने सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा की। साथ ही केजरीवाल ने राष्ट्रपति से विधानसभा भंग कर जल्द चुनाव कराने की गुजारिश की। इस दौरान आप प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा।
शाम करीब 6:30 बजे केजरीवाल पार्टी के सभी 27 विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। मुलाकात करीब आधे घंटे चली।
'जान से मारने की धमकी दे रहे हैं bjp नेता'
राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में केजरीवाल ने कहा है कि करीब पांच महीने से दिल्ली विधानसभा निलंबित है। आप, भाजपा व कांग्रेस में से कोई भी सरकार बनाने की हालत में नहीं है।
दूसरी तरफ केंद्र में बनी एनडीए की नई सरकार भी लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं कर पा रही है। इससे भाजपा चुनाव में जाने से डर रही है। ऐसी हालाल में भाजपा नेता दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे है।
आप का आरोप है कि पहले भाजपा ने सरकार बनाने के लिए आप विधायकों को बड़े-बड़े प्रलोभन दिए। लेकिन वह आप को तोड़ने में नाकाम रहे। अब भाजपा नेता आप विधायकों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दो दिन पहले शालीमार गार्डन की विधायक बंदना कुमारी को जान से मारने की धमकी दी गई।
'भंग हो दिल्ली विधानसभा'
उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। साक्ष्य के तौर पर शिकायती चिट्ठी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। इसे देखने से साफ हो जाएगा कि बंदना को कौन-कौन लोग जान से मारने की धमकी देने आए थे।
आखिर में आप का कहना है कि भाजपा की हरकतें अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक हैं। साथ ही राष्ट्रपति से गुजारिश की है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली विधानसभा भंग की जाए। इसके तत्काल बाद चुनाव हो। जिससे दिल्ली को चुनी हुई सरकार मिल सके।