फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal meets loksabha candidates and party workers

AAP का अस्तित्व परख रहे हैं केजरीवाल!

Sun, 06 Jul 2014 01:42 PM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal meets loksabha candidates and party workers

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोक सभा उम्मीदवारों के साथ दो दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू की। पीतमपुरा में चल रही बैठक में चार सौ से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


पहले दिन की बैठक में सभी प्रत्याशियों से लोकसभा चुनाव के अनुभव साझा किए। साथ ही पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी विधायकों, प्रत्याशियों और पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत की।

चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा

arvind kejriwal meets loksabha candidates and party workers

पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हुई बैठक का मकसद राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की स्थिति का जायजा लेना था। उन्होंने बताया कि पहले दिन संगठन को मजबूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

साथ ही ‘आप’ और दूसरी पार्टियों के लेकर आम लोगों के बीच रुझान को लेकर बातचीत हुई। दूसरी तरफ देर शाम इंडिया इस्लामिक सेंटर में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी विधायकों, उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की।

इसमें दिल्ली की मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा करने के साथ चुनाव की तैयारी करने को कहा गया। साथ ही दाम बढ़ने पर बिजली आंदोलन व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की समस्याओं पर भी बात हुई। बैठक में शामिल सभी प्रतिनिधियों को चुनाव की तैयारी करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed