फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   plasma bank delhi: arvind kejriwal launches plasma therapy, request all covid recovered patients to donate plasma share numbers

अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया प्लाज्मा बैंक, बताया कौन नहीं दान कर सकता प्लाज्मा, जानें हर बात

Thu, 02 Jul 2020 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Jul 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
plasma bank delhi: arvind kejriwal launches plasma therapy, request all covid recovered patients to donate plasma share numbers
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्लाज्मा बैंक के शुरुआत की जानकारी दी। यह बैंक कोविड-19 के रोगियों के लिए बहुत बड़ी मदद है। केजरीवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि कौन, कहां, कैसे, किस प्रक्रिया के तहत प्लाज्मा दान कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए टोल फ्री नंबर 1031 और व्हाट्सएप नंबर  8800007722 जारी किया है। इन नंबरों पर डोनर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस पर दान करने के इच्छुक लोग फोन कर प्लाज्मा दान करने की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केजरीवाल ने य भी साफ कर दिया है कि जिन लोगों को प्लाज्मा की जरूरत है वो इस नंबर पर बिल्कुल कॉल न करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रेसवार्ता की शुरुआत करते हुए बताया कि आज से दिल्ली में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इलाज के लिए बना यह देश का शायद पहला प्लाज्मा बैंक होगा। अभी तक लोगों को प्लाज्मा लेने में काफी परेशानी आ रही थी लेकिन अब इस बैंक के बनने से लोगों को सहूलियत हो जाएगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह बैंक तभी सफल होगा जब लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर प्लाज्मा दान करेंगे।


उन्होंने अपील की कि जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं, वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं और प्लाज्मा दान करें ताकि और मरीजों की मदद हो सके, उनकी जिंदगी बचाई जा सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये भी बताया कि हर कोई प्लाज्मा दान नहीं कर सकता। इसके दान करने के भी सख्त नियम हैं।

कौन नहीं दान कर सकता प्लाज्मा
  1. आपको कोरोना बीमारी हुई हो
  2. आपकी बीमारी ठीक हो गई हो
  3. आपकी बीमारी ठीक हुए 14 दिन हो गए हों
  4. आपकी उम्र 18-60 के बीच में होनी चाहिए
  5. आपका वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए
  6. महिलाएं जो जिंदगी में एक बार भी गर्भवती हुई हैं वह प्लाज्मा दान नहीं कर सकतीं
  7. वो लोग जो शुगर के मरीज हैं और इंसुलिन लेते हैं या फिर उनका शुगर लेवल सामान्य नहीं रहता वो भी नहीं दे सकते
  8. जिनको हाइपर टेंशन की बीमारी है
  9. जिनका बीपी 140 से ऊपर रहता है
  10. कैंसर सर्वाइवर भी नहीं दे सकते
  11. जिनको क्रोनिक, किडनी, दिल या लिवर की बीमारी है वो भी नहीं दे सकते

ये शर्तें बताने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब तक 58000 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं लेकिन वो तो कल तक ठीक हुए हैं। ऐसे में ये शर्तें जोड़ने के बाद और 14 दिन पहले ठीक हुए लोगों की संख्या देखें तो यह बहुत कम हो जाएगी। लेकिन जो भी बचे हैं उन सभी को आगे आना होगा। जिंदगी में बहुत कम मौके मिलते हैं, जब हम किसी की मदद कर सकते हैं, उसकी जान बचा सकते हैं।

केजरीवाल ने दो नंबर भी जारी किए हैं जिस पर फोन कर दान करने के इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उसके बाद अस्पताल उनसे बात करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed