फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal launches AAP's jan sampark abhiyan

केजरीवाल का जनता के नाम पत्र: पूर्व सीएम के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी AAP, जन संपर्क अभियान की शुरुआत

Wed, 16 Oct 2024 01:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Oct 2024 01:24 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज से जन संपर्क अभियान शुरू कर रहा हूं। मैंने दिल्ली के मतदाताओं के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें बताया गया है कि मैंने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा क्यों दिया। आप कार्यकर्ता इसे 29 अक्टूबर तक दिल्ली के हर दरवाजे तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal launches AAP's jan sampark abhiyan
AAP का जन संपर्क अभियान शुरू - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में 'जन संपर्क अभियान' की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अरविंद केजरीवाल ने जनता के नाम पत्र लिखा है। अरविंद केजरीवाल के लिखे संदेश को आप कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आप कार्यालय पर संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं आज से जन संपर्क अभियान शुरू कर रहा हूं। मैंने दिल्ली के मतदाताओं के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें बताया गया है कि मैंने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा क्यों दिया। आप कार्यकर्ता इसे 29 अक्टूबर तक दिल्ली के हर दरवाजे तक पहुंचाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों को मेरे कामों से इतना डर है कि इन्होंने जेल में हर संभव प्रयास किए कि मैं सही सलामत बाहर ना आ सकूं। मेरी दवाएं बंद करवा दी लेकिन ये अपनी साजिश में नाकाम हुए। अब इन्होंने प्लान बनाया है कि किसी भी तरह दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया जाए। जिससे यह आपके काम रोक सकें। अगर आपने आने वाले चुनाव में वोट देकर इन्हें जिता दिया तो ये आपकी मुफ़्त बिजली, पानी, मोहल्ला क्लिनिक, मुफ़्त इलाज और महिलाओं की मुफ़्त बस यात्रा जैसी जनहितकारी योजनाएं बंद करा देंगे।


दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि हम सब आपके लिये जेल गये। अगर मैं दिल्लीवालों के लिए काम नहीं करता तो बीजेपी वाले मुझे जेल नहीं भेजते। अगर मनीष सिसोदिया बच्चों की शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल नहीं बनाते तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ता। अगर सत्येंद्र जैन मोहल्ला क्लिनिक और दिल्ली में सरकारी अस्पतालों को बेहतरीन नहीं बनाते तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ता।

'पत्र के जरिए लोगों के सवालों का जवाब देंगे केजरीवाल'
आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद कई बार लोगों को इस सवाल का जवाब दे चुके हैं कि भाजपा सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार करवाया? लेकिन यह जवाब आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए आप उनका एक पत्र लोगों तक लेकर जाएगी। भाजपा की 22 राज्यों में सरकार है, वहां के लोग भाजपा से सवाल पूछ रहे हैं कि अगर दिल्ली में मुफ्त बिजली-इलाज मिल सकता है, स्कूल-अस्पताल शानदार हो सकते हैं तो हमारे राज्यों में क्यों नहीं हो सकते? इसलिए दिल्ली के अच्छे काम बाकी राज्यों में ना पहुंचे इसके लिए भाजपा ने सोचा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करके उनके सारे कार्यों को रोका जाए। इस पत्र के जरिए अरविंद केजरीवाल लोगों के सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed