फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal launched Pujari Granthi Samman Yojana in Marghat Wale Baba Mandir

Arvind Kejriwal: घमासान के बीच केजरीवाल ने शुरू की पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना, मरघट वाले बाबा के किए दर्शन

Tue, 31 Dec 2024 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Dec 2024 02:02 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मरघट वाले बाबा के मंदिर से पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना शुरू की। केजरीवाल ने बाबा के दर्शन कर योजना की शुरुआत की।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal launched Pujari Granthi Samman Yojana in Marghat Wale Baba Mandir
केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना शुरू की। - फोटो : X @AAP

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत की। केजरीवाल ने मरघट वाले बाबा के दर्शन कर इस योजना को शुरू किया। मंगलवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर गए। यहां उन्होंने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान केजरीवाल ने खुद पुजारी का रजिस्ट्रेशन किया। पहले हनुमान मंदिर से योजना शुरू करने का प्लान था। 
विज्ञापन


इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रजिस्ट्रेशन रोकने की कोशिश की। लेकिन भक्त को भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता। इस योजना के अनुसार, दिल्ली में आप की सरकार पुजारी और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये की सैलरी देगी। सोमवार को ही अरविंद केजरीवाल ने इस योजना का एलान किया था। यहां के महंत का आज जन्मदिन है। केजरीवाल ने उनके साथ जन्मदिन भी मनाया। 
विज्ञापन

 

इससे पहले, दिल्ली सरकार द्वारा पुजारियों और ग्रंथियों को वेतन देने की घोषणा पर भाजपा की ओर से सवाल उठाने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनका हाथ 22 राज्यों में किसी ने नहीं पकड़ा है। वे पीएम मोदी से कहें कि 22 राज्यों में ये योजना लागू करें। पुजारियों और ग्रंथियों के खिलाफ भाजपा के लोग क्यों आ गए हैं? आप हमसे काम पर प्रतियोगिता करें, काम कर नहीं पाते हैं विरोध करने पहले आ जाते हैं। 

योजना पर भाजपा ने बोला हमला
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने केजरीवाल द्वारा मंदिर और गुरुद्वारा पुजारियों को 18,000 रुपये मासिक मानदेय देने की घोषणा को आप का एक और "झूठा वादा" करार दिया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री जानते हैं कि उनका "राजनीतिक जीवन" खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि हाल ही तक उनकी सरकार धार्मिक स्थलों के बाहर शराब की दुकानें खोल रही थी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप सरकार ने इमामों को भी इतनी ही राशि देने का वादा किया था, लेकिन 17 महीने से उन्हें भुगतान नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया, "भारत में उनसे बड़ा धोखेबाज कोई नहीं हुआ।"

मंदिर के पुजारियों व गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार देगी सरकार
आपको बता दें कि सोमवार को आम आदमी पार्टी ने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये देने का वादा किया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर में पुजारियों का पंजीकरण की शुरूआत करेंगे। दिल्ली में पहले से ही महिला सम्मान और संजीवनी योजना विवादों में चल रहा है।

 

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए पुजारी-ग्रंथी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो हर माह 18 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस राशि को वेतन या तनख्वाह नहीं कहूंगा, लेकिन आज इस योजना के जरिए हम पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान करने के लिए इसकी घोषणा कर रहे हैं। सरकार बनने पर लगभग 18 हजार रुपये महीना सम्मान राशि दी जाएगी।
 
 

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिला सम्मान व संजीवनी योजना को पुलिस भेजकर, फर्जी केस कर रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक पुजारी हमारे सुख-दुख सब में काम आता है। सदियों से हमारी परंपराओं, हमारे रीति रिवाजों और संस्कारों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया है। यह देश में पहली बार हो रहा है। आज तक किसी भी पार्टी और सरकार ने ऐसा नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed