फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal in another trouble, spent Rs 30 crore on repairing old house

Arvind Kejriwal: एक और मुसीबत में घिरे केजरीवाल, पुराने आवास की मरम्मत पर खर्च किए 30 करोड़ रुपये

Wed, 10 Jan 2024 08:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 10 Jan 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार
एक आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि एके बिल्डर को 29.08 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जबकि एक मुंजरीन अहमद को 29.86 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। एक अन्य ठेकेदार मो. अरशद को 17.21 लाख से अधिक और एमए बिल्डर्स को 8.76 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है...
loader
arvind Kejriwal in another trouble, spent Rs 30 crore on repairing old house
Arvind Kejriwal - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

अरविंद केजरीवाल एक नई मुसीबत में घिरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। एक आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पुराने आवास की मरम्मत पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। पार्टी का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर खर्च हुए इस पैसे में भी भारी घोटाला किया गया है। पार्टी ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।  

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि एक आरटीआई रिपोर्ट से यह पता चला है कि सीएम केजरीवाल ने अपने आवास की मरम्मत पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किये। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हो रही इस आरटीआई की जानकारी से सरकार ने अब तक इनकार नहीं किया है और इसी से इसके सही होने की आशंका को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

सचदेवा ने कहा कि 29 दिसंबर 2023 को जारी की गई आरटीआई बताती है कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 के बीच 29.56 करोड़ रुपये की राशि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा सीएम आवास में रखरखाव कार्यों के लिए चार ठेकेदारों को भुगतान की गई है। सचदेवा ने कहा है कि वे इस मामले में विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन आश्चर्यजनक है कि आरटीआई में नामित किसी भी ठेकेदार का नाम कोई स्थापित नाम नहीं है।

आरटीआई के अनुसार एक एके बिल्डर को 29.08 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जबकि एक मुंजरीन अहमद को 29.86 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। एक अन्य ठेकेदार मो. अरशद को 17.21 लाख से अधिक और एमए बिल्डर्स को 8.76 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। दिल्ली भाजपा ने उपराज्यपाल से इस मामले की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा या सतर्कता विभाग से जांच कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed