{"_id":"6227e52381556719ae59e66b","slug":"arvind-kejriwal-honored-64-people-who-did-excellent-work-said-given-security-and-equal-opportunities-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 लोगों को किया सम्मानित, बोले- महिलाओं को दिया सुरक्षा और समान अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 लोगों को किया सम्मानित, बोले- महिलाओं को दिया सुरक्षा और समान अवसर
Wed, 09 Mar 2022 04:52 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 09 Mar 2022 04:52 AM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 64 लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह सभी देश की महिलाओं के हितों के लिए काम कर रहे हैं और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा और समान अवसर दिया है। इसके लिए दिल्ली महिला आयोग भी बेहतर काम कर रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली विधानसभा के सभापति राम निवास गोयल, विधायक दिलीप पांडे, कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून माइके, डीजी बीआरओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी, वीएसएम व एयर मार्शल के अनंथरमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रक्षा, खेल, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को उनके शानदार कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। टोक्यो ओलंपिक में दबदबा कायम करने वाली भारतीय हॉकी टीम की सदस्य नामित टूपो और राजानी एतिमारपु, गलवां घाटी में शहीद हुए बिहार रेजीमेंट की शान दीपक सिंह की पत्नी रेखा देवी, 73वें गणतंत्र दिवस पर नौसेना की टुकड़ी की अगुवाई करने वाली कमांडर अंचल शर्मा, दिल्ली पुलिस की दबंग लेडी हेड कांस्टेबल ज्योति देवी के अलावा और भी कई डिफेंस व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कई बुजुर्ग महिलाओं को उनके जज्बे के लिए पुरस्कृत किया गया, जिसमें 81 साल की राम बेटी और 89 साल की शांताबाई देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन