फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal health bulletin sugar level deteriorated by Tihar Jail

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, तिहाड़ जेल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन; दिल्ली सरकार का दावा

Wed, 10 Apr 2024 07:43 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ में तबीयत बिगड़ गई है। तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal health bulletin sugar level deteriorated by Tihar Jail
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। तिहाड़ जेल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में शुगर लेवल बिगड़ा हुआ बताया गया है। हेल्थ बुलेटिन में ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया है। वहीं नॉर्मल ब्लड शुगर फास्टिंग 70 होता है।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल प्रशासन ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन
विज्ञापन


मधुमेह का स्तर 160 पाया गया
दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ गया है। सामान्य परिस्थितियों में जहां खाली पेट मधुमेह का स्तर 70 होता है, वहीं मुख्यमंत्री की जांच में यह स्तर 160 पाया गया है। दूसरी तरफ जेल प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री सहित किसी भी कैदी के स्वास्थ्य से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ जेल प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री जेल में पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री जब जेल में आए थे, तब इनका वजन 65 किलो था। जेल में मुख्यमंत्री के पहुंचने के कुछ समय बाद ही आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री का वजन जेल में कम हो गया है, तब जेल प्रशासन ने वजन कम होने की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया था। जेल सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का रक्तचाप सामान्य है। हर दिन सुबह व शाम चिकित्सकों द्वारा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। 

घटते वजन पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने पहले किया था ये दावा
बीती तीन अप्रैल को तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जब यहां लाए गए थे। तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो है। अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

केजरीवाल के वजन घटने पर आप साध चुकी है निशाना
आम आदमी पार्टी लगातार अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर निशाना साध रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि जेल में केजरीवाल की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उनका वजन घट रहा है। उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहिया कराई जाए। वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि उनकी तबीयत सही है। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है। वजन जेल में आने के बाद से अब तक कम नहीं हुआ है।प्रदेश भाजपा ने कहा कि झूठ बोलना आप की आदत बन गई है।

आतिशी कई बार लगा चुकी हैं आरोप
प्रेसवार्ता में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। उनका ईडी की हिरासत के दौरान तीन बार शुगर लेवल गिर गया था। एक बार 46 तक भी पहुंच गया था, जो किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सीएम का 12 दिनों में 4.5 किलो वजन घटा है। डायबिटीज के मरीज के लिए इतने कम समय में वजन घटना खतरनाक है। उनकी दिन में कई बार ब्लड शुगर लेवल की जांच होती है। घटते-बढ़ते शुगर लेवल के अनुसार उन्हें दवाइयां और इन्सुलिन इंजेक्शन लेने होते हैं।

आतिशी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिरासत में केजरीवाल के स्वास्थ्य को कुछ हुआ, तो देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। वहीं, दिलीप पांडे ने कहा कि केजरीवाल देश की जनता की उम्मीद हैं। भाजपा उनके स्वास्थ्य को लेकर राजनीति न करे। गिरफ्तारी के दौरान उनका वजन 69.5 किलो था, जो मात्र 12 दिनों में घटकर 65 किलो रह गया है। डाइट प्लान फॉलो न होने से शुगर लेवल भी गिरकर 46 पर आ गया है। आप के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। इधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने वजन कम होने के आरोप को गलत बताया है। जेल प्रशासन का कहना है कि सोमवार को केजरीवाल तिहाड़ पहुंचे थे। उस दिन दो डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। वे स्वस्थ हैं। नियमित रूप से डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी
केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में भेजा गया था। इसके बाद 28 मार्च को भी ईडी ने अदालत में पेश किया था। यहां से उन्हें चार दिन के लिए हिरासत में भेज दिया गया था। फिर एक अप्रैल को ईडी का पक्ष सुनने के बाद जिला अदालत ने मुख्यमंत्री को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed