{"_id":"629870557457f2542862f30b","slug":"arvind-kejriwal-government-decides-to-replace-harijan-word-from-dr-ambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार का फैसला: 'हरिजन' शब्द की जगह 'डॉ. अंबेडकर' शब्द का होगा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार का फैसला: 'हरिजन' शब्द की जगह 'डॉ. अंबेडकर' शब्द का होगा इस्तेमाल
Thu, 02 Jun 2022 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:40 PM IST
सार
भारत सरकार ने निर्देश दिया है कि हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए, जिसके बाद ही दिल्ली सरकार ने बैठक कर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राजेन्द्र पाल गौतम
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विस्तार
केजरीवाल सरकार ने 'हरिजन' शब्द के स्थान पर 'डॉ. अंबेडकर' शब्द इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने 'हरिजन' शब्द के स्थान पर 'डॉ. अंबेडकर' शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण, कम पानी आपूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सचिवालय में कानून विभाग और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी गलियों, मोहल्लों, मोहल्ला क्लीनिकों और कॉलोनियों में 'हरिजन' शब्द को 'डॉ. अंबेडकर' से बदलने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद दिल्ली सरकार ने एक बैठक की जिसमें 'हरिजन' से 'डॉ अम्बेडकर' शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए। दरअसल भारत सरकार ने निर्देश दिया है कि हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र के यूजीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर रखरखाव, दूषित और कम पानी आपूर्ति जैसे विभिन्न मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल आधार पर बैठक की और अधिकारियों को इस पर गौर करने के निर्देश दिए।