Arvind Kejriwal: सुबह अपने मंत्रियों संग CBI दफ्तर जाएंगे केजरीवाल, मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू
अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को आप के सारे मंत्री, सांसद और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सीबीआई मुख्यालय जाएंगे। स्थिति को देखते हुए मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर रविवार सुबह सीबीआई मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। सुबह 11.00 बजे उनको पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री संग उनके सभी मंत्री व आप सांसद सीबीआई मुख्यालय पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीबीआई मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सीबीआई मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
मुख्यमंत्री की पेशी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई स्तरीय सुरक्षा व्यस्था के इंतजाम करने के अलावा वहां पल-पल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पेशी के दौरान आम आदमी पार्टी हंगामा कर सकते हैं, इसको देखते हुए डीडीयू मार्ग स्थित आम मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में ही सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में गश्त करने के अलावा हालात पर ध्यान देने के लिए कहा है।
भाजपा देगी राजघाट पर धरना
दूसरी ओर भाजपा ने भी रविवार सुबह 11 बजे राजघाट पर धरना प्रदर्शन करने के लिए कहा है। यहां भी दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को जगह-जगह बेरीकेड लगाकर जांच की जाएगी। कहीं पर भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।
शराब नीति मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसी संबंध में सीबीआई एक-एक कर सभी लोगों से पूछताछ कर जांच में शामिल होने के लिए बुला रही है। मुख्यमंत्री को भी इसी कड़ी में जांच के लिए बुलाया गया है। इससे पूर्व 26 फरवरी को दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
आप नेताओं को सता रहा डर
आप नेताओं व कार्यकर्ताओं को डर सता रहा है कि कहीं रविवार को पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री को गिरफ्तार न कर लिया जाए। यदि ऐसा होता है तो पुलिस के लिए कानून व्यस्था को दुरुस्त रखना एक बड़ी चुनौती होगा। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिारियों का कहना है कि उन्होंने हर परिस्थिति से निपटने के इंतजाम किए हुए हैं।