{"_id":"5d1044848ebc3e7a706612a1","slug":"arvind-kejriwal-foundation-stone-of-chandrawal-new-water-treatment-plant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करोलबाग और चांदनी चौक में दूर होगी पेयजल की कमी, आज चंद्रावल में नए प्लांट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोलबाग और चांदनी चौक में दूर होगी पेयजल की कमी, आज चंद्रावल में नए प्लांट का शिलान्यास
Mon, 24 Jun 2019 09:03 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली सहित आसपास के लोगों को पेयजल की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को चंद्रावल के नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी-2) का शिलान्यास करेंगे।
इस प्लांट की क्षमता रोजाना 47.7 करोड़ लीटर होगी, जिससे करीब 22 लाख की आबादी को फायदा मिलने की उम्मीद है। 599 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले नए प्लांट का निर्माण 3 वर्ष के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है।
करीब 80 साल पहले चंद्रावल में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ साथ लीकेज, स्टोरेज और अमोनिया की मात्रा को नियंत्रित करने में परेशानियां पैदा हो रही थी।
विज्ञापन
लोगों को स्वच्छ और बेहतर गुणवत्ता वाले पानी की आपूर्ति के लिए अब नए प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। प्लांट में नई तकनीक के मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

जल बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि इस प्लांट से पानी की होने वाली आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होगी। यहां से फिलहाल दिल्ली में रोजाना करीब 900 एमजीडी पानी की आपूर्ति की जा रही है जबकि जरूरत 1100 एमजीडी से अधिक है।
नए प्लांट के तैयार होने से चांदनी चौक, ईदगाह, सिविल लाइंस, करोल बाग, पहाड़ी धीरज, कमला नगर, नारायणा, मलकागंज, राजिन्दर नगर, पटेल नगर, शादीपुर के अलावा उत्तरी और पूर्वी दिल्ली सहित दिल्ली कैंट और एनडीएमसी क्षेत्र में रहने वालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।